32 लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, तीन शराबी भी धराये

Updated:
विज्ञापन
32 लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, तीन शराबी भी धराये

लखीसराय में उत्पाद थाना पुलिस ने बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कुल 32 लीटर देसी शराब बरामद की गई और तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही तीन शराबियों को नशे की हालत में पकड़ा गया.

विज्ञापन

लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार

उत्पाद थाना की पुलिस ने बुधवार को जिले के पांच थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसा. इस दौरान कुल 32 लीटर देसी शराब जब्त करने के साथ हीं तीन शराब तस्करों क़ो गिरफ्तार किया. एक बाइक व एक साईकिल क़ो भी जब्त किया है, जबकि इस दौरान तीन शराबी क़ो भी नशे की हालत में पकड़ा है.

उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि किऊल थाना क्षेत्र के खगौर में छापेमारी के दौरान अज्ञात वाहन चालक 15 लीटर देसी शराब व बाइक छोड़ फरार हो गया, जिसे जब्त किया गया. वहीं पीरीबाजार थाना क्षेत्र के कजरा सोलर प्लांट के पास घोघी बरियारपुर निवासी रौशन कुमार को छह लीटर शराब व साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया.

जबकि अमहरा थाना क्षेत्र से दीघा वार्ड एक के महेंद्र केवट को नौ लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया. वहीं कवैया थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी रोड से संतोष चौधरी को दो लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा बड़हिया से मृत्युंजय कुमार तथा इंदुपुर से उत्पल झा व विक्रम कुमार को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया. सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन