छात्र आंदोलन में उपद्रव और पुलिस वाहन में तोड़फोड़, 13 नामजद समेत 100 से अधिक अज्ञात पर केस

सांकेतिक तस्वीर
लखीसराय में छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है. 13 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है.
Student Protest: लखीसराय. शनिवार को छात्र आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में कवैया थाना पुलिस ने सख्त कदम उठाया है. पुलिस ने 13 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जमुई मोड़ से एक आरोपी गिरफ्तार
कवैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि आंदोलन के दौरान उपद्रव में शामिल एक युवक को जमुई मोड़ से हिरासत में लिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सदर प्रखंड की कछियाना पंचायत अंतर्गत विक्कम गांव निवासी अनुज कुमार के पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
अन्य आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य नामजद और अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Student Protest: पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. जांच में जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










