पटना: एनटीपीसी से फेन की अवैध ढुलाई का खुलासा, 200 बोरा माल के साथ ट्रक जब्त; दो गिरफ्तार

Author Anand singh|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के पंडारक थाना पुलिस ने बाढ़ एनटीपीसी से अवैध रूप से फेन (पाउडरनुमा पदार्थ) की ढुलाई कर रहे एक ट्रक को जब्त किया है. लखीसराय जिले में पीछा कर पकड़े गए इस ट्रक से 200 बोरा फेन बरामद हुआ है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Patna NTPC News: पंडारक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाढ़ एनटीपीसी से अवैध रूप से फेन (पाउडरनुमा पदार्थ) की ढुलाई कर रहे एक ट्रक को जब्त कर लिया. पुलिस ने ट्रक का पीछा करते हुए उसे लखीसराय जिले में पकड़ा. इस दौरान ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ट्रक पर लदे करीब 200 बोरा फेन भी बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार बाढ़ एनटीपीसी से निकलने वाला फेन डैम के पास जमा होता है, जिसका उठाव और निष्पादन केवल एनटीपीसी द्वारा अधिकृत संवेदक के माध्यम से किया जा सकता है. लेकिन पंडारक थाना क्षेत्र के बमपुर निवासी सोनू कुमार उर्फ जरलका पर आरोप है कि वह पिछले कुछ दिनों से इस फेन का अवैध रूप से उठाव कर उसकी बिक्री कर रहा था.

रविवार को भी करीब 200 बोरा फेन ट्रक पर लादकर बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली.

पुलिस को देखकर भागने लगा ट्रक

सूचना मिलते ही पुलिस टीम डैम के समीप पहुंची. पुलिस वाहन को देखते ही ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने ट्रक का पीछा शुरू किया और लखीसराय जिले में उसे पकड़ लिया.

मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू कुमार उर्फ जरलका और ट्रक चालक अभिषेक राज को गिरफ्तार कर लिया. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने ट्रक और उसमें लदे 200 बोरा फेन को जब्त कर लिया है.

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा फेन की आपूर्ति किन स्थानों पर की जा रही थी. पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया कि एनटीपीसी से निकलने वाले फेन की अवैध बिक्री की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. मामले में 200 बोरा फेन और एक ट्रक जब्त किया गया है. मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा आगे की जांच जारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन