बाबा अशोकधाम में दिव्यांग युवक-युवती का आदर्श विवाह, मानवता और सामाजिक समरसता की बनी मिसाल

Updated:
विज्ञापन
फोटो -विवाह के बाद वर वधू के साथ उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

फोटो- विवाह के बाद वर वधू के साथ उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

लखीसराय के बाबा अशोकधाम मंदिर में एक दिव्यांग युवती और दृष्टिबाधित युवती का आदर्श विवाह संपन्न हुआ. पटेल संस्थान और अशोकधाम ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस विवाह ने मानवीय मूल्यों को मजबूत किया.

विज्ञापन

लखीसराय स्थित बाबा अशोकधाम मंदिर परिसर में शनिवार को एक दिव्यांग युवक और दृष्टिबाधित युवती का आदर्श विवाह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. पहाड़ी गांव निवासी स्व. तेजो पासवान की पुत्री फूलपंती कुमारी, जो दोनों आंखों से दृष्टिबाधित हैं, का विवाह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी दिव्यांग युवक राजू कुमार, पिता सुरेश कुमार के साथ वैदिक रीति-रिवाज से कराया गया. इस अनूठे विवाह ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया.

सामाजिक संस्थाओं ने संभाली विवाह की जिम्मेदारी

विवाह की सूचना मिलते ही पटेल संस्थान के अध्यक्ष अभिषेक पटेल और कोषाध्यक्ष कुलभूषण गिरि ने आगे बढ़कर पूरे आयोजन की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली. उन्होंने विवाह को आदर्श रूप में संपन्न कराने का निर्णय लिया और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं.

अशोकधाम ट्रस्ट का मिला सहयोग

इस विवाह को सफल बनाने में अशोकधाम ट्रस्ट के सचिव डॉ. अमित कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा. सभी के सहयोग से विवाह की रस्में विधि-विधान के साथ संपन्न हुईं. दुल्हन का कन्यादान उसके भाई के ससुर एमपी पासवान ने किया.

जरूरतमंद बेटियों की मदद का लिया संकल्प

पटेल संस्थान के अध्यक्ष अभिषेक पटेल ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग और जरूरतमंद बेटियों के विवाह में हरसंभव सहयोग करता रहेगा. उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे.

स्थानीय लोगों ने की सराहना

बाबा अशोकधाम मंदिर परिसर में संपन्न इस आदर्श विवाह की स्थानीय लोगों ने खुलकर सराहना की. लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में समानता, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं तथा दूसरों के लिए प्रेरणा का कार्य करते हैं.


विज्ञापन
राजीव मुरारी सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव मुरारी सिन्हा

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन