सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, 16 साल से पहले सबसे ज्यादा 50+ रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने वैभव

Updated:
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी (फोटो—सोशल मीडिया)

वैभव सूर्यवंशी (फोटो—सोशल मीडिया)

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी धाक जमा दी है. जिम्बाब्वे के खिलाफ उनकी विस्फोटक 81 रन की पारी ने सभी को हैरान कर दिया है. उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा दिया है.

विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi New Record: 15 साल की उम्र में ज्यादातर बच्चे स्कूल और अकादमी के बीच अपना भविष्य तलाशते हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने इस उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना ली है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें उम्र से नहीं, उनके खेल से पहचाना जाना चाहिए.

आत्मविश्वास और बेखौफ अंदाज से की बैटिंग

ज़िम्बाब्वे सीरीज के पहले टी20 में अर्धशतक जड़कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर दमदार आगाज करने वाले वैभव दूसरे मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके. हालांकि, तीसरे टी20 में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 49 गेंदों में 81 रन की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस यादगार पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए. वह अपने पहले अंतरराष्ट्रीय शतक से सिर्फ 19 रन दूर रह गए, लेकिन जिस आत्मविश्वास और बेखौफ अंदाज में उन्होंने बल्लेबाजी की, उसने सभी को प्रभावित किया.

बड़े-बड़े छक्के लगाने का भी दम

वैभव सिर्फ चौकों पर भरोसा नहीं करते, बल्कि दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ बड़े-बड़े छक्के लगाने का भी दम रखते हैं. आईपीएल 2026 में उन्होंने पहली ही गेंद से छक्के लगाकर अपनी पहचान बनाई थी और अब वही निडर अंदाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी दिखाई दे रहा है.

जड़ा 102 मीटर लंबा सिक्स

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में वैभव ने कई दर्शनीय शॉट खेले. 12.3वें ओवर में सिकंदर रजा की गेंद पर उन्होंने सीधा 102 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया. वहीं 3.3वें ओवर में ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद को पुल करते हुए स्टेडियम के बाहर पार्किंग एरिया तक पहुंचा दिया. इन शॉट्स ने उनकी ताकत और टाइमिंग का शानदार नमूना पेश किया.

Also Read: अभिषेक शर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड, T20I में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

कुशल मल्ला का तोड़ा रिकॉर्ड

इस पारी के साथ वैभव ने इतिहास भी रच दिया. वह 16 साल की उम्र से पहले पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने इस उम्र में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया था. वैभव अब 15 साल की उम्र में दो टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के पहले और इकलौते क्रिकेटर बन चुके हैं.

भारत को मिला नया सुपरस्टार

क्रिकेट के सैकड़ों साल के इतिहास में इतनी कम उम्र में ऐसा कारनामा किसी भी बल्लेबाज ने नहीं किया था. वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जिस तरह बोल रहा है, उसने साफ कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य का नहीं, बल्कि वर्तमान का एक नया सुपरस्टार मिल चुका है.

Also Read: ‘रिंकू नहीं, आरके...’ प्रिया सरोज ने रिंकू सिंह को लेकर खोले कई राज


विज्ञापन
Abhijeet Kumar

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola