अभिषेक शर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड, T20I में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

Updated:
विज्ञापन

अभिषेक शर्मा (फोटो—सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से नहीं, गेंद से कमाल कर दिखाया. 3 विकेट लेकर उन्होंने भारतीय क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में खास जगह बनाई. जानिए यह रिकॉर्ड कैसे बना.

विज्ञापन

Abhishek Sharma Record : भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बल्ले से नहीं, बल्कि गेंद से ऐसा कमाल किया जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में खास जगह दिला दी. कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें पार्ट-टाइम स्पिनर के तौर पर आजमाया और अभिषेक ने इस भरोसे को पूरी तरह सही साबित करते हुए 3 विकेट लेकर टी—20 में नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

विज्ञापन

भारत ने बनाए थे 219 रन

हरारे में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219/5 का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 90 रन से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली.

3 विकेट और सिर्फ 17 रन खर्च किए

अभिषेक शर्मा ने अपने स्पेल में 3 विकेट पर सिर्फ 17 रन खर्च किए. उन्होंने ब्रेड इवांस (19) और न्यूमेन न्यामहुरी (3) को बोल्ड किया, जबकि रिचर्ड नगारावा (1) को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया. नगारावा जिम्बाब्वे की पारी के आखिरी बल्लेबाज रहे. इस प्रदर्शन के साथ अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय ओपनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. उनका 3/17 का आंकड़ा अब भारतीय ओपनरों के लिए नया रिकॉर्ड है.

फॉर्मेटखिलाड़ीबॉलिंग फिगरविरोधी टीमसाल
टेस्टवीनू मांकड़8/52पाकिस्तान1952
वनडेरवि शास्त्री5/15ऑस्ट्रेलिया1991
T20Iअभिषेक शर्मा3/17जिम्बाब्वे2026

Note : ये तीनों रिकॉर्ड भारतीय ओपनरों के अलग-अलग फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन को दर्शाते हैं.

बल्लेबाजी में नहीं दिखा सके कमाल

बल्लेबाजी में ईशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) ने शानदार अर्धशतक जमाए. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 20 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 25 रन और रिंकू सिंह ने 12 रन का योगदान दिया. हालांकि अभिषेक शर्मा बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन गेंद से उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया जो भारतीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा.

Also Read: IND vs ZIM: ईशान किशन ने गंवाया आसान रन आउट, वीडियो हुआ वायरल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola