Jordan Hermann ODI Debut: जॉर्डन हरमन का यादगार ODI डेब्यू, 150 रन बनाकर इस खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Updated:
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज जॉर्डन हरमन (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jordan Hermann ODI Debut: जॉर्डन हरमन ने नामीबिया के खिलाफ ODI डेब्यू में 150 रन की शानदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया. उन्होंने मैथ्यू ब्रीट्जके के 150 रन के रिकॉर्ड की बराबरी की.

विज्ञापन

Jordan Hermann ODI Debut: दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज जॉर्डन हरमन (Jordan Hermann) ने अपने ODI डेब्यू को यादगार बना दिया है. नामीबिया के खिलाफ विंडहोक में खेले जा रहे पहले वनडे में हरमन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 150 रन की पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने वनडे डेब्यू पर सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

विज्ञापन

हरमन ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन क्रीज पर समय बिताने के बाद उन्होंने तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए. उनके शतक ने ही साफ कर दिया था कि वह इस मौके को बड़े स्कोर में बदलने के इरादे से उतरे हैं. उन्होंने 93 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था.

150 रन के साथ मैथ्यू ब्रीट्जके के रिकॉर्ड की बराबरी

जॉर्डन हरमन की 150 रन की पारी रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गई है. वनडे डेब्यू पर सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड 150 रन का है, जो दक्षिण अफ्रीका के ही मैथ्यू ब्रीट्जके ने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था. हरमन ने भी 150 रन बनाकर इसी रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. यानी अब वनडे डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में दो दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों का नाम है.

ये भी पढ़ें: India A vs Australia A: हार्दिक पंड्या लौटे, रजत पाटीदार को भी मौका; ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ ऐसी है इंडिया-A टीम

पहले शतक, फिर तेजी से बढ़ाया स्कोर

हरमन के लिए यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि यह उनका पहला वनडे मैच है. उन्होंने 61 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद तेजी से रन गति बढ़ाते हुए शतक बनाए. 93 गेंदों में शतक पूरा करने के बाद हरमन ने नामीबिया के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा. 32 ओवर के आसपास वह 103 रन पर पहुंच चुके थे और इसके बाद भी उनका आक्रामक अंदाज जारी रहा.

ये भी पढ़ें: BCCI Supreme Court Hearing: BCCI और राज्य क्रिकेट संघों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, Sports Act पर मांगा जवाब

डेब्यू मैच में सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले बल्लेबाज

डेब्यू मैच में बड़ी पारी खेलना किसी भी क्रिकेटर के लिए खास उपलब्धि मानी जाती है और इस सूची में जॉर्डन हरमन और मैथ्यू ब्रीट्जके 150-150 रन के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं. उनके बाद वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज डेसमंड हेंस का नाम आता है, जिन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में 148 रन की शानदार पारी खेली थी.

अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी 2021 में आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करते हुए 127 रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी थी. वहीं, न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन ने UAE के खिलाफ नाबाद 124 रन बनाए, जबकि कॉलिन इंग्राम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 124 रन की पारी खेलकर इस खास सूची में जगह बनाई.

ODI डेब्यू पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजरनविपक्षी टीमवर्ष
1जॉर्डन हरमन150नामीबिया2026
1मैथ्यू ब्रीट्जके150न्यूजीलैंड2025
3डेसमंड हेंस148ऑस्ट्रेलिया1978
4रहमानुल्लाह गुरबाज127आयरलैंड2021
5मार्क चैपमैन124*UAE2015
6कॉलिन इंग्राम124जिम्बाब्वे2010

डेब्यू से पहले भी दिखा अपना कमाल

दक्षिण अफ्रीकी घरेलू क्रिकेट में जॉर्डन हरमन पहले ही अपनी बल्लेबाजी का कमाल दिखा चुके हैं. उनके नाम लिस्ट-ए क्रिकेट में 1,000 से ज्यादा रन और चार शतक दर्ज हैं. उनका लिस्ट-ए सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 186 रन है. वह दक्षिण अफ्रीका के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भी पदार्पण कर चुके हैं. सितंबर में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 53 गेंदों में 29 रन की पारी भी खेली थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola