India A vs Australia A: हार्दिक पंड्या लौटे, रजत पाटीदार को भी मौका; ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ ऐसी है इंडिया-A टीम

Updated:
विज्ञापन

हार्दिक पंड्या (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हार्दिक पंड्या लंबे समय बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं. ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ भारत-A की वनडे टीम में जगह मिली है. जानें पूरी टीम और सीरीज की तारीखें.

विज्ञापन

India A vs Australia A: हार्दिक पंड्या की क्रिकेट मैदान पर वापसी की राह साफ हो गई है. ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए भारत-A की व्हाइट-बॉल टीम में शामिल किया गया है. यह सीरीज सितंबर के अंत से पुडुचेरी में खेली जाएगी. भारत-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच इस दौरे पर दो मल्टी-डे मैच और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. BCCI ने दोनों फॉर्मेट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

हार्दिक पंड्या लंबे समय बाद टीम में लौटे

हार्दिक पंड्या ने IPL 2026 के बाद से भारत के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है. वह बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट के दौरान लगी क्वाड्रिसेप्स की चोट (जांघ के सामने की मांसपेशी में खिंचाव या फटना) से उबर रहे थे. इस चोट के कारण हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और इसके बाद के सीमित ओवरों के मुकाबलों से बाहर रहे. अब इंडिया-ए टीम में उनका चयन वापसी की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

देवदत्त पडिक्कल और रुतुराज गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ मल्टी-डे मुकाबलों में देवदत्त पडिक्कल भारत-A की कप्तानी करेंगे. वहीं वनडे टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है. मल्टी-डे टीम में साई सुदर्शन उपकप्तान होंगे, जबकि वनडे टीम में देवदत्त पडिक्कल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है.

राजत पाटीदार समेत इन खिलाड़ियों पर नजर

50 ओवर के मुकाबलों के लिए IPL के दो बार के विजेता कप्तान राजत पाटीदार को भी टीम में जगह मिली है. उनके साथ साई सुदर्शन और कई उभरते हुए IPL खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. मल्टी-डे टीम में घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले यश राठौड़, अमन मोक्हाड़े, शम्स मुलानी और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है.

22 सितंबर से शुरू होगी सीरीज

BCCI के मुताबिक भारत-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच मल्टी-डे सीरीज 22 सितंबर से शुरू होगी. इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज 6 अक्टूबर से खेली जाएगी. बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि पुरुष चयन समिति ने पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ होने वाली दो मल्टी-डे और तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम चुनी है.

इसे भी पढ़े- KL Rahul KKR trade: KL Rahul KKR Trade की खबरों में कितनी सच्चाई? DC की नई पोस्ट से क्या संकेत मिले

मल्टी-डे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम

अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (C), साई सुदर्शन [वीसी], यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (WK), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन (WK), नचिकेत भुटे, वी वैश्य.

वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम

प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल [वीसी], रुतुराज गायकवाड़ [C], रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, यश ठाकुर.

इसे भी पढ़े- US Open 2026 Final: कब, कितने बजे और कहां देखें लाइव? जानें पूरा शेड्यूल

इंडिया-ए बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज एक नजर में

  • मल्टी-डे सीरीज: 22 सितंबर से
  • वनडे सीरीज: 6 अक्टूबर से
  • कुल मुकाबले: 2 मल्टी-डे + 3 वनडे
  • स्थान: पुडुचेरी
  • मल्टी-डे कप्तान: देवदत्त पडिक्कल
  • वनडे कप्तान: रुतुराज गायकवाड़
  • वनडे टीम में प्रमुख नाम: हार्दिक पंड्या, राजत पाटीदार, साई सुदर्शन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola