Duleep Trophy Final: मोहम्मद सिराज हुए चोटिल, बीच मैच में छोड़ना पड़ा मैदान; वेस्टइंडीज सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (एक्स)
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज चोटिल हो गए हैं. चेन्नई में खेले जा रहे मैच के चौथे दिन उन्हें दाहिने पैर में परेशानी हुई. सिराज के चोटिल होने से वेस्टइंडीज सीरीज से पहले टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है.
Mohammad Siraj Injured: चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेले जा रहे मुकाबले के चौथे दिन सिराज को दाहिने पैर में परेशानी हुई. चोट लगने के बाद फिजियो मैदान पर पहुंचे और उपचार के बाद उन्होंने गेंदबाजी जारी रखने की कोशिश की, लेकिन कुछ गेंदों के बाद उन्हें मैदान छोड़कर ड्रेसिंग रूम जाना पड़ा.
सिराज के चोटिल होने की खबर ऐसे समय आई है, जब भारतीय टीम को जल्द ही वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलनी है. ऐसे में उनके मैदान से बाहर जाने के बाद टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है. हालांकि, अभी सिराज की चोट कितनी गंभीर है और वह वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं, इसे लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल अपडेट सामने नहीं आया है.
7 ओवर के बाद मैदान छोड़कर गए सिराज
ईस्ट जोन की दूसरी पारी के 13वें ओवर में सिराज गेंदबाजी कर रहे थे. यह उनका पारी का सातवां ओवर था. ओवर की दूसरी गेंद डालने के बाद सिराज को पैर में परेशानी महसूस हुई और वह लंगड़ाते हुए नजर आए. इसके बाद फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और सिराज का उपचार किया. उपचार के बाद उन्होंने ओवर की बाकी चार गेंदें फेंकीं. हालांकि, इसके बाद वह गेंदबाजी जारी नहीं रख सके और मैदान से बाहर चले गए.
सिराज ने मैदान छोड़ने से पहले 7 ओवर में 2 मेडन डालते हुए 17 रन दिए और एक विकेट भी हासिल किया. अब सभी की नजर इस बात पर है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है.
ये भी पढ़ें: क्यों वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे नहीं खेल पाएंगे श्रेयस अय्यर? जानिए वजह
वेस्टइंडीज सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन
सिराज का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए इसलिए अहम है क्योंकि आने वाले समय में टीम का कार्यक्रम काफी व्यस्त है. वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के अलावा भारतीय टीम को आगे कई महत्वपूर्ण मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट बिल्कुल नहीं चाहेगा कि सिराज की चोट गंभीर हो. मेडिकल जांच और आधिकारिक अपडेट के बाद ही उनकी फिटनेस को लेकर तस्वीर साफ होगी.
ईस्ट जोन के पास 372 रन की बड़ी बढ़त
दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान ईशान किशन ने 270 रन की शानदार पारी खेली. उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने 101 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने भी 44 रन का तेज योगदान दिया.
इसके जवाब में साउथ जोन की टीम 336 रन पर ऑलआउट हो गई. तिलक वर्मा 99 रन बनाकर आउट हुए और शतक से महज एक रन दूर रह गए. इस तरह ईस्ट जोन को पहली पारी में 372 रन की विशाल बढ़त हासिल हुई.
ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: टीम इंडिया को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट, BCCI ने होटल विवाद पर तोड़ी चुप्पी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए