Hardik Pandya Ameesha Patel Dating: क्या हार्दिक पंड्या को डेट कर रही हैं अमीषा पटेल?

Updated:
विज्ञापन

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hardik Pandya Ameesha Patel Dating: वायरल वीडियो पर अमीषा पटेल ने हार्दिक पंड्या संग रिश्ते की खबरों पर ऐसे कसा तंज. जानें इसके पीछे की सच्चाई.

विज्ञापन

Hardik Pandya Ameesha Patel Dating: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और क्रिकेटर हार्दिक पंड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई. वीडियो में अमीषा हार्दिक को अपने दोस्तों से मिलवाती नजर आ रही हैं. इसी दौरान हार्दिक के कंधे पर हाथ रखने के एक सामान्य इशारे को एक X यूजर ने रोमांस से जोड़ दिया.

विज्ञापन

वायरल वीडियो को लेकर शुरू हुई चर्चा

X पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि अमीषा का हार्दिक के कंधे पर हाथ रखना Reddit पर चल रही अफवाहों के सच होने का संकेत है। पोस्ट तेजी से चर्चा में आ गई.

इसे भी पढ़े- KL Rahul KKR trade: KL Rahul KKR Trade की खबरों में कितनी सच्चाई? DC की नई पोस्ट से क्या संकेत मिले

अमीषा पटेल ने ऐसे दिया जवाब

अमीषा पटेल ने इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और यूजर की सोच पर तंज कसा. एक्ट्रेस ने साफ तौर पर संकेत दिया कि एक सामान्य दोस्ताना इशारे को रिश्ते से जोड़ना सही नहीं है.


अमीषा पटेल इंस्टाग्राम स्टोरी, सोशल मीडिया
अमीषा पटेल इंस्टाग्राम स्टोरी, सोशल मीडिया

हार्दिक पंड्या किसे कर रहे हैं डेट?

हार्दिक पंड्या का नाम फिलहाल मॉडल माहिका शर्मा के साथ जुड़ा है. नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद हार्दिक ने अक्टूबर 2025 में सोशल मीडिया पर माहिका के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था.

इसे भी पढ़े- UPT20 League 2026: टीम इंडिया में एंट्री के दावेदार बने ये 5 खिलाड़ी, IPL स्टार भी लिस्ट में

‘गदर 3’ में फिर नजर आएंगी अमीषा

प्रोजेक्ट की बात करें तो अमीषा पटेल ने 2023 की ‘गदर 2’ में सकीना का किरदार दोबारा निभाया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया. अमीषा ने मई में पुष्टि की थी कि ‘गदर 3’ पर काम चल रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola