UPT20 League 2026: टीम इंडिया में एंट्री के दावेदार बने ये 5 खिलाड़ी, IPL स्टार भी लिस्ट में

Updated:
विज्ञापन

BCCI vice-president राजीव शुक्ला और प्रशांत वीर (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UPT20 League 2026: UPT20 2026 के 5 स्टार जो टीम इंडिया में जगह बनाने को तैयार हैं. समीर रिजवी और करण शर्मा जैसे IPL खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखें.

विज्ञापन

UPT20 League 2026: UPT20 लीग 2026 का खत्म हो चुका है. फाइनल में रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मेवरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को 94 रन से हराकर खिताब जीता. इस सीजन में कई युवा खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन किया. इनमें कुछ खिलाड़ी IPL का अनुभव भी रखते हैं, जबकि कुछ अभी भारतीय टीम में जगह बनाने की रेस में हैं.

विज्ञापन
View on Instagram

जीशान अंसारी ने गेंद से छोड़ी छाप

मेरठ मेवरिक्स के लेग स्पिनर जीशान अंसारी इस सीजन प्रमुख गेंदबाजों में रहे. उन्होंने 10 मैचों में 25 विकेट लिए. फाइनल में भी उन्होंने लखनऊ के खिलाफ अहम विकेट हासिल किए. अंसारी पहले IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं. ऐसे में घरेलू टी20 में लगातार प्रदर्शन उनके लिए आगे के अवसरों के लिहाज से महत्वपूर्ण है.

इसे भी पढ़े- Kevin Pietersen England mentor: केविन पीटरसन बने इंग्लैंड के स्पेशलिस्ट मेंटर, जानें ODI-T20 टीम में क्या होगी जिम्मेदारी

करण शर्मा बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

काशी रुद्रास के कप्तान करण शर्मा ने 11 मैचों में 361 रन बनाए और टूर्नामेंट के शीर्ष रन स्कोरर रहे. उनका बल्लेबाजी औसत 36.10 रहा. उनके नाम एक शतक और चार अर्धशतक भी रहे.

स्वास्तिक चिकारा का भी शानदार सीजन

मेरठ मेवरिक्स के स्वास्तिक चिकारा ने 13 पारियों में 326 रन बनाए. उन्होंने तीन अर्धशतक लगाए. 21 वर्षीय बल्लेबाज के लिए यह प्रदर्शन इसलिए भी अहम है क्योंकि वह अभी तक IPL मुकाबला नहीं खेल पाए हैं.

View on Instagram

समीर रिजवी ने IPL में बढ़ाया भरोसा

UPT20 से पहचान बनाने वाले समीर रिजवी ने IPL 2026 में भी अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 9 मैचों में 310 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 44.29 रहा. घरेलू क्रिकेट और IPL दोनों में प्रदर्शन उनके करियर के लिए अहम संकेत है.

View on Instagram

इसे भी पढ़े- Kranti Gaud gender controversy: क्रांति गौड़ पर कथित जेंडर कमेंट का VIDEO वायरल

प्रशांत वीर ने बल्ले और गेंद दोनों से किया प्रभावित

प्रशांत वीर ने UPT20 2026 में 245 रन बनाने के साथ 11 विकेट भी हासिल किए. उनका स्ट्राइक रेट 40.83 रहा. ऑलराउंड क्षमता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है. हालांकि, टीम इंडिया में चयन के लिए घरेलू प्रदर्शन के साथ लगातार अच्छे आंकड़े और चयनकर्ताओं का आकलन निर्णायक होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola