Kevin Pietersen England mentor: केविन पीटरसन बने इंग्लैंड के स्पेशलिस्ट मेंटर, जानें ODI-T20 टीम में क्या होगी जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

केविन पीटरसन (एक्स)

Kevin Pietersen England mentor: 12 साल बाद केविन पीटरसन इंग्लैंड की ODI और T20 टीम के स्पेशलिस्ट मेंटर बने. श्रीलंका सीरीज से नई पारी, वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी.

विज्ञापन

Kevin Pietersen England mentor: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन एक बार फिर इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनने जा रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई के करीब 12 साल बाद पीटरसन को इंग्लैंड की ODI और T20 टीम के साथ स्पेशलिस्ट मेंटर नियुक्त किया गया है. उनका नया कार्यकाल अगले साल होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप की तैयारियों पर केंद्रित रहेगा.

विज्ञापन

श्रीलंका सीरीज से शुरू होगी नई पारी

पीटरसन अपनी नई भूमिका की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ होने वाली लिमिटेड ओवर सीरीज से करेंगे. वह खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी, मैच रणनीति और बड़े मुकाबलों के दबाव से निपटने को लेकर अपना अनुभव साझा करेंगे. इंग्लैंड को उम्मीद है कि पीटरसन की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की समझ टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी.

इसे भी पढ़े- Kranti Gaud gender controversy: क्रांति गौड़ पर कथित जेंडर कमेंट का VIDEO वायरल

एशेज जीत 2005 में निभाई थी बड़ी भूमिका

केविन पीटरसन को इंग्लैंड के 21वीं सदी के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में गिना जाता है. एशेज सीरीज 2005 में उनकी भूमिका खास रही थी. द ओवल में सीरीज के आखिरी टेस्ट की निर्णायक पारी में उनके शतक ने इंग्लैंड को 2-1 से ऐतिहासिक एशेज जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था.

विवादों के बीच खत्म हुआ था इंग्लैंड करियर

पीटरसन का अंतरराष्ट्रीय करियर 2013-14 की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एशेज में इंग्लैंड की 5-0 हार के बाद विवादों के बीच खत्म हुआ था. इसके बाद लंबे समय तक उनका इंग्लैंड क्रिकेट से रिश्ता दूर रहा. अब ब्रेंडन मैकुलम के नेतृत्व में उनकी वापसी को इंग्लैंड क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.

इसे भी पढ़े- Fatima Sana fined 10 percent match fee: Fatima Sana पर ICC की बड़ी कार्रवाई, भारत के खिलाफ मैच में इशारा करना पड़ा भारी; लगा 10% जुर्माना

पीटरसन ने वापसी पर क्या कहा

पीटरसन ने वापसी पर कहा कि

टीम को दक्षिण अफ्रीका में वर्ल्ड कप जीतने की यात्रा में मदद करने का मौका मिलना उनके लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद पहली बार इंग्लैंड की जर्सी पहनना उनके लिए बेहद खास और सम्मानजनक पल होगा. उन्होंने टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ कड़ी मेहनत करने और मैकुलम के ‘थिंक टैंक’ का हिस्सा बनने को शानदार अवसर बताया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola