शादी समारोह में मारपीट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार, धनौरी गांव में पुलिस की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

सूर्यगढ़ा थाने में गिरफ्तार आरोपित. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Lakhisarai Crime News : सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने धनौरी गांव में छापेमारी कर शादी समारोह में मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी बॉबी उर्फ नीतीश को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Lakhisarai Crime News : सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 95/26 में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. एसआई खुर्शीद आलम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धनौरी गांव में छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है.

विज्ञापन

धनौरी गांव में हुई छापेमारी

सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि एसआई खुर्शीद आलम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने धनौरी गांव में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अशोक यादव के पुत्र बॉबी उर्फ नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से फरार चल रहा था.

शादी समारोह में हुई थी मारपीट

पुलिस के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को धनौरी गांव में एक विवाह समारोह के दौरान बाजा बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था. आरोप है कि विरोध करने पर नशे की हालत में कुछ लोगों ने मारपीट की, जिसमें एक पक्ष के लोग घायल हो गए थे.

आठ लोगों के खिलाफ दर्ज है मामला

घटना के बाद धनौरी गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश राम के पुत्र रामकृष्ण राम के बयान पर सूर्यगढ़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में बॉबी उर्फ नीतीश कुमार सहित कुल आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. वहीं मामले में फरार अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन