मसौढ़ी पावर सब स्टेशन में सीटी जलने से ठप हुई बिजली, ढाई घंटे तक अंधेरे में रहे हजारों उपभोक्ता

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Patna News : मसौढ़ी विद्युत सब स्टेशन में करंट ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. शहर और ग्रामीण इलाकों में ढाई घंटे तक अंधेरा छाया रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई. अधिकारियों के फोन न उठने से गुस्सा और बढ़ गया.

विज्ञापन

Patna News : मसौढ़ी विद्युत अवर प्रमंडल के पावर सब स्टेशन में रविवार शाम करीब 7:30 बजे करेंट ट्रांसफार्मर (सीटी) जल जाने से पूरा सिस्टम ठप हो गया. इसके चलते मसौढ़ी शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई. हजारों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों अंधेरे में रहना पड़ा. बिजली नहीं रहने से मोटर भी बंद हो गए, जिससे कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया.

अधिकारियों का फोन नहीं उठने से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी

बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद उपभोक्ता लगातार विभागीय कार्यालय और अधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास करते रहे, लेकिन अधिकांश नंबर बंद मिले. कुछ नंबरों पर घंटी बजती रही, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं किया. इससे लोगों की नाराजगी और बढ़ गई. काफी प्रयास के बाद विभाग के एक कर्मी से संपर्क होने पर जानकारी मिली कि तकनीकी टीम खराबी दूर करने में जुटी है और सबसे पहले शहर की बिजली बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है. इस दौरान जूनियर इंजीनियर (जेई) का मोबाइल बंद मिला, जबकि सहायक अभियंता (एई) और कार्यपालक अभियंता (ईई) के नंबर पर घंटी बजती रही, लेकिन कॉल का जवाब नहीं मिला.

ढाई घंटे बाद लौटी बिजली, फिर भी जारी रही ट्रिपिंग

करीब रात 10:15 बजे, लगभग ढाई घंटे बाद शहर की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी. हालांकि राहत ज्यादा देर तक नहीं रही, क्योंकि बिजली आने के बाद भी बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रही. इससे उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा.

रखरखाव व्यवस्था और उपभोक्ता सेवा पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुधार के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन एक करेंट ट्रांसफार्मर जलने से पूरे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली घंटों बाधित हो जाना विभाग की तैयारियों और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. लोगों ने यह भी कहा कि संकट के समय अधिकारियों का फोन बंद या कॉल रिसीव नहीं होना उपभोक्ता सेवा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को उजागर करता है.

Also Read : शिव चर्चा के दौरान पोखर में डूबने से छह वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम



विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन