दबंगों ने नि:शक्त को मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2014 10:02 PM
प्रतिनिधि, खगडि़या मानसी थाना क्षेत्र के चकहुसैनी गांव में दबंगों ने सोमवार की देर शाम एक नि:शक्त रामदास रजक को गोली मार कर घायल कर दिया. इसके अलावा घायल श्री रजक की पत्नी देवकी देवी व पुत्र बबलू रजक को लाठी डंडा से पीट-पीट कर घायल कर दिया. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भरती […]
प्रतिनिधि, खगडि़या मानसी थाना क्षेत्र के चकहुसैनी गांव में दबंगों ने सोमवार की देर शाम एक नि:शक्त रामदास रजक को गोली मार कर घायल कर दिया. इसके अलावा घायल श्री रजक की पत्नी देवकी देवी व पुत्र बबलू रजक को लाठी डंडा से पीट-पीट कर घायल कर दिया. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
घायल श्री रजक ने बताया कि नंदलाल यादव, राजो यादव, हीरा यादव, मनोज यादव, रणवीर यादव के द्वारा जमीन छोड़ने की धमकी वर्ष 2011 से ही दी जा रही थी. पुश्तैनी जमीन को नहीं छोड़ने पर 13 सितंबर 2014 को मेरे व मेरे भाई विनय रजक के घर में आग दी गयी. इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी. कार्रवाई के उपरांत सोमवार की देर शाम नंदलाल यादव व अन्य लोगों ने पहले तो लाठी-डंडा से मारपीट कर पुत्र व पत्नी को घायल कर दिया.
उसके बाद विकलांग राम दास रजक को गोली मार कर घायल कर दिया. कहते हैं थानाध्यक्ष मानसी थानाध्यक्ष रामउदय तिवारी ने बताया कि इस मामले में दो नामजद नंद लाल यादव व राजो यादव को गिरफ्तार किया गया है. शेष नामजद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. किसी भी कीमत पर दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










