बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर पदाधिकारी व कर्मियों को बच्चों की शिक्षा व सरंक्षण की दिलायी गयी शपथ

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 12 Jun 2026 7:04 PM

विज्ञापन

नामांकन के लिए आवेदक का अतिपिछड़ा वर्ग समुदाय का छात्र होना अनिवार्य है. साथ ही वह बिहार राज्य का निवासी तथा जिले के किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में नामांकित होना चाहिए.

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड कार्यालय परिसर में बाल श्रम उन्मूलन दिवस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कर्मियों व आमजनों को शपथ दिलाई गयी. इस दौरान उपस्थित लोगों को बच्चों के सही पोषण, शिक्षा-दीक्षा एवं कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने का संकल्प दिलाया गया. साथ ही कम उम्र के बच्चों से किसी भी संस्थान, सार्वजनिक अथवा निजी स्थान पर किसी प्रकार का कार्य नहीं कराने एवं बाल श्रम पर पूर्ण प्रतिबंध का पालन करने की शपथ दिलाई गयी. बीडीओ ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, उन्हें शिक्षा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें. कहा बाल श्रम एक अपराध है,

संस्थान के मालिकों पर सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई का प्रावधान है

बाल श्रम करवाने में लिप्त सभी संबंधित लोगों संस्थान के मालिकों पर सुसंगत धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई का प्रावधान है. मौके पर अंचल अधिकारी आमिर हुसैन, बीपीएम जीविका घनश्याम दीनबंधु, कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश राय शर्मा, परिवर्तन पदाधिकारी सुमित सुमन, सांख्यिकी पदाधिकारी श्याम कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजीव कुमार, बल विकास परियोजना पदाधिकारी पुतुल कुमारी, आपूर्ति पदाधिकारी आनंद गौतमी, उद्यान पदाधिकारी पांडे, कृषि पदाधिकारी निर्मल कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सौंदर्य लाल बाबुल भारती, अभियंता विकास कुमार सिंह, अभियंता पंचायत कल्पना कुमारी, अभियंता पीएचईडी अंकित कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक डीसीएम प्रखंड सामान्य ए मिथिलेश कुमार, राजस्व अधिकारी गंगा कुमारी, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी सुजीत कुमार, फार्मासिस्ट प्रखंड नाजिर अमित कुमार, सहायक मृत्युंजय कुमार, विकास मित्र आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन