परबत्ता में आसमानी बिजली का कहर, तीन दिनों में चार पशुओं की मौत

Updated:
विज्ञापन

आसमान में काले बादल (फाइल फोटो)

परबत्ता में वज्रपात से तीन दिनों में चार पशुओं की मौत से ग्रामीणों में दहशत। प्रशासन ने खराब मौसम में लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

परबत्ता (खगड़िया) . प्रखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच आसमानी बिजली (वज्रपात) का कहर जारी है. सलारपुर गांव में मंगलवार देर रात वज्रपात की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई. मृत पशु सलारपुर निवासी बोकू यादव का बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले तीन दिनों में सलारपुर गांव में वज्रपात से कुल चार पशुओं की मौत हो चुकी है. इससे पहले सोमवार शाम तेज बारिश के दौरान किसान कन्हैया कुमार यादव की दो गायें वज्रपात की चपेट में आ गई थीं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई.

भैंस के एक बच्चे की भी हुई मौत

ग्रामीण गौरव कुमार ने बताया कि घटना के समय क्षेत्र में तेज बारिश और बिजली चमक रही थी. इसी क्रम में एक अन्य घटना में एक भैंस के बच्चे की भी वज्रपात से मौत हुई थी. वहीं, भरसो निवासी नवीन राय की भी दियारा क्षेत्र में पशु चराने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मृत्यु हो चुकी है. लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र के पशुपालकों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. घटनाओं के बाद प्रभावित परिवारों में शोक का माहौल है.

सरकारी प्रावधान के अनुसार मिलेगा मुआवजा

अंचलाधिकारी (सीओ) हरिनाथ राम ने बताया कि प्रभावित पशुपालकों को सरकारी प्रावधान के अनुसार आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम, तेज बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे तथा खेतों में जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें.


विज्ञापन
पलटू झा

लेखक के बारे में

By पलटू झा

पलटू झा प्रिंट माध्यम में 11 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. परबत्ता (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन