मारपीट मामले के दो फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

आदर्श थाना बेलदौर। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेलदौर पुलिस ने मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

बेलदौर (खगड़िया). थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत से पुलिस ने लंबित वारंटों के निष्पादन अभियान के तहत गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं गिरफ्तार आरोपियों से आवश्यक पूछताछ कर पुलिस ने उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार वारंटियों की पहचान बेलदौर नगर पंचायत निवासी स्वर्गीय सैनी मिस्त्री के पुत्र ललित कुमार एवं महेश्वर मिस्त्री के रूप में हुई है.

विज्ञापन


दोनों के विरुद्ध मारपीट के एक मामले में न्यायालय से निर्गत था वारंट

दोनों के विरुद्ध मारपीट के एक मामले में न्यायालय से वारंट निर्गत था. पुलिस काफी समय से उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। वहीं गुप्त सुचना पर बेलदौर पुलिस ने सोमवार की देर रात छापेमारी कर दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद थाना में आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई तथा मंगलवार को उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों और वारंटियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन