तिलक के बाद दूल्हे ने शादी से किया इनकार, रुपये-जेवर लौटाने से भी मना, लड़की पक्ष ने दर्ज कराया केस

Updated:
विज्ञापन

परबत्ता थाने की तस्वीर.

खगड़िया में एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है. शादी तय होने और तिलक समारोह संपन्न होने के बाद दूल्हे ने अचानक शादी से इनकार कर दिया. इतना ही नहीं, लड़की पक्ष के तिलक के पैसे और जेवर लौटाने से भी दूल्हे पक्ष ने मना कर दिया. लड़की की मां ने थाने में केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन

Marriage Dispute : पसराहा थाना क्षेत्र के महद्दीपुर वार्ड संख्या 10 निवासी प्रीति देवी ने परबत्ता थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री पल्लवी कुमारी की शादी परबत्ता थाना क्षेत्र के करणा निवासी मंटून तांती के पुत्र सुजीत कुमार के साथ तय हुई थी. दोनों परिवारों के बीच तिलक समारोह भी संपन्न हो चुका था और शादी की तैयारियां चल रही थीं.

बारात की तारीख तय करने पहुंचे तो किया इनकार

आवेदन के अनुसार, जब लड़की पक्ष के लोग बारात आने की तिथि तय करने के लिए लड़के के घर पहुंचे, तब लड़का पक्ष और उसके परिजनों ने कथित रूप से शादी करने से इनकार कर दिया. इससे लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए और दोनों परिवारों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई.

नकद और जेवर लौटाने से भी किया इनकार

लड़की पक्ष का आरोप है कि तिलक समारोह में 21 हजार रुपये नकद, लगभग दो भर सोने के जेवर, 300 ग्राम चांदी तथा अन्य सामान दिए गए थे. शादी से इनकार के बाद जब इन वस्तुओं और नकद राशि को वापस मांगा गया, तो लड़का पक्ष ने उन्हें लौटाने से भी मना कर दिया.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि लड़की की मां के लिखित आवेदन के आधार पर सुजीत कुमार और उसके पिता मंटून तांती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.


विज्ञापन
रणवीर कुमार

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन