नीट पेपर लीक व जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों ने शहर में किया प्रदर्शन
Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 12 Jun 2026 8:00 PM
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक सहित विभिन्न जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री को प्रतीकात्मक रूप से कुंभकरण के रूप में दर्शाते हुए विभिन्न वाद्य यंत्रों के माध्यम से उन्हें जगाने का प्रयास किया गया.
खगड़िया. जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव की अध्यक्षता में राजेन्द्र चौक पर नीट पेपर लीक को लेकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया. इस दौरान हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक सहित विभिन्न जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री को प्रतीकात्मक रूप से कुंभकरण के रूप में दर्शाते हुए विभिन्न वाद्य यंत्रों के माध्यम से उन्हें जगाने का प्रयास किया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मौन हैं, जबकि कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के हितों के प्रति अधिक सजग दिखाई देती है. इससे पहले कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित संगठन सृजन अभियान के तहत तथा प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के अनुमोदन पर जिले के सभी सात प्रखंडों एवं दो नगर परिषद क्षेत्रों के प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की गयी. नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों में अलौली से अविनाश कुमार उर्फ बालेश्वर पासवान, सदर ग्रामीण से जवाहरलाल यादव, नगर से चंद्रशेखर कुमार, मानसी से निखिल कुमार, गोगरी ग्रामीण से पवन कुमार चौरसिया, गोगरी नगर परिषद से ई. आलोक भूषण, परबत्ता से प्रो. अजय कुमार सिंह, चौथम से मिथिलेश कुमार चौधरी तथा बेलदौर से ललन कुमार शामिल हैं. जिला प्रभारी मनोज शर्मा एवं नीरज कुमार की उपस्थिति में सभी नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चंदन यादव ने कहा कि सभी नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस परिवार के अभिन्न अंग हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी मिलकर पूरे जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. मौके पर वरिष्ठ नेता खातिबुर रहमान, शहीद कुमार, अजय ठाकुर, राज किरण ठाकुर, अर्जुन स्वर्णकार, राहुल चंद कुशवाहा, कुमार रंजन, पप्पू विप्लव रणधीर, सुभाष रत्न महतो, संजय गुप्ता, मो. इकबाल अली, सन्नी चौरसिया, मनोज गुप्ता, राजा गुप्ता, प्रिंस, दानिश, लक्ष्मण कुशवाहा, अभिमन्यु शाह, रूपेश गुप्ता, अवनी कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










