विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2014 10:02 PM
फोटो है 24 मेंकैप्सन- शिलान्यास करते सदर विधायकप्रतिनिधि, खगडि़यासदर विधायक पूनम देवी यादव ने हरदाश्चक गांव में निर्मित होने वाली सड़क का शिलान्यास सोमवार को किया. उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा खगडि़या विधानसभा क्षेत्र में सड़क का जाल बिछा दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से हरदाश्चक गांव के […]
फोटो है 24 मेंकैप्सन- शिलान्यास करते सदर विधायकप्रतिनिधि, खगडि़यासदर विधायक पूनम देवी यादव ने हरदाश्चक गांव में निर्मित होने वाली सड़क का शिलान्यास सोमवार को किया. उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा खगडि़या विधानसभा क्षेत्र में सड़क का जाल बिछा दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से हरदाश्चक गांव के वार्ड संख्या दो में पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. इस निर्माण में 4 लाख 69 हजार 849 रुपये खर्च की जायेगी. उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण पीडब्लूडी सड़क से नवल किशोर के घर तक किया जायेगा. वहीं मध्य विद्यालय हरदाश्चक परिसर में मिट्टी भराने की घोषणा विधायक ने की. विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गान गाकर विधायक का स्वागत किया. मौके पर मुखिया राम विलास महतो, जिप सदस्य अनिल कुमार सिंह, मदन वर्मा, नागेश्वर वर्मा, उमेश वर्मा, रीता वर्मा, फुलेंद्र पासवान, पी आनंद आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










