प्रखंड में लगेगा नि: शक्ता शिविर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

दिया जायेगा प्रमाण पत्र व सुविधाएंपरबत्ता. प्रखंड मुख्यालय में 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक शिविर लगा कर नि: शक्तों को चिकित्सा प्रमाण पत्र दिया जायेगा. जिला पदाधिकारी के पत्रांक 381 दिनांक 4 दिसंबर 14 के अनुसार 11 दिसंबर से सभी प्रखंडों में छूटे हुए नि: शक्तों को विकलांगता प्रमाण पत्र, पेंशन की स्वीकृति, रेलवे […]

विज्ञापन

दिया जायेगा प्रमाण पत्र व सुविधाएंपरबत्ता. प्रखंड मुख्यालय में 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक शिविर लगा कर नि: शक्तों को चिकित्सा प्रमाण पत्र दिया जायेगा. जिला पदाधिकारी के पत्रांक 381 दिनांक 4 दिसंबर 14 के अनुसार 11 दिसंबर से सभी प्रखंडों में छूटे हुए नि: शक्तों को विकलांगता प्रमाण पत्र, पेंशन की स्वीकृति, रेलवे रियायती प्रमाण पत्र एवं विशेष उपकरण का वितरण हेतु माप के लिए शिविर का आयोजन किया जायेगा. प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में लगातार चार दिनों तक पंचायत वार शिविर का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान निर्धारित स्थल पर फिजियोथेरेपिस्ट, नेत्र, मूक बधिर विशेषज्ञ एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे. 11 दिसंबर को माधवपुर, कबेला, देबरी,पिपरा लतीफ, बंदेहरा तथा महद्दीपुर, 12 दिसंबर को सौढ़ उत्तरी, सौढ़ दक्षिणी, खजरैठा, कोलवारा, कुल्हडि़या तथा भरसो, दिनांक 13 दिसंबर को वैसा, लगार,परबत्ता,गोविंदपुर,दरियापुर, भेलवा तथा जोरावरपुर के नि: शक्तों की जांच होगी, जबकि 15 दिसंबर को रामपुर उर्फ रहीमपुर, तेमथा करारी, खीराडीह तथा सियादतपुर अगुवानी के नि: शक्तों की जांच की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन