गया न्यूज़
23वां दीक्षांत समारोह जनवरी में कराने पर लगी मुहर

बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवर की चोरी

जीबी रोड से नयी गोदाम तक चला बुलडोजर

मंडा पंचायत में गुरुआ विधायक का हुआ भव्य स्वागत

Gaya News: दादी के साथ स्कूल से लौट रहा बच्चा आहर के पास शौच को गया, डूब कर मौतफ्लैग.........दुखद. गेहलौर थाना क्षेत्र के सोनरा गांव में दर्दनाक हादसा, शोक में डूबे लोगप्रतिनिधि, मोहड़ागेहलौर थाना क्षेत्र के सोनरा गांव निवासी तपोश शर्मा के सात वर्षीय पुत्र इतिराज की मौत पूरनचक आहर में डूबने से हो गयी. इतिराज की दादी इंदू देवी सोनरा मध्य विद्यालय में रसोइया का काम करती हैं और रोज की तरह शनिवार को भी अपने पोते को साथ लेकर विद्यालय आयी थीं. इसी दौरान इतिराज स्कूल से निकलकर शौच करने गया. उसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह आहर में गिरकर डूब गया. इससे उसकी मौत हो गयी. कुछ देर तक इतिराज वापस नहीं लौटा तो रसोई कार्य कर रहीं दादी ने उसकी खोज शुरू की. काफी देर की खोजबीन के बाद भी जब कोई पता नहीं चला तो अचानक चप्पल दिखाई दिया. शक होने पर सोनरा गांव के युवक कौशल कुमार, गणेश कुमार, छोटू कुमार, सुमित कुमार और राजेश कुमार आहर में कूदकर तलाश करने लगे. काफी देर की खोज के बाद इतिराज का कपड़ा पैर में फंसा मिला और उसका शव बाहर निकाला गया. इसके बाद गेहलौर थाना पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस और अंचलाधिकारी राकेश रंजन ने पहुंचकर मामले की जांच की.पीड़ित परिवार ने शव देने से किया इन्कारपुलिस जब पोस्टमार्टम के लिए शव लेने पहुंची तो मृतक के माता-पिता ने शव देने से इन्कार कर दिया. ग्रामीणों ने भी काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए. गेहलौर थाना से पहुंचे पुलिसकर्मी उमेश पासवान और मनोज सिंह ने बताया कि शव मिलने पर पीड़ित परिवार को आपदा राहत राशि मिल सकती है, लेकिन उनकी बातें परिजन मानने को तैयार नहीं हैं.पहले बेटे की बीमारी से मौत, अब दूसरे बेटे की डूबने सेइतिराज की मां नेहा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. नेहा देवी ने बताया कि उनके तीन बच्चे थे, दो बेटे और एक बेटी. इनमें पहला बेटा बीमारी से मर गया था. अब दूसरा बेटा हादसे में चल बसा. विलाप करते हुए उन्होंने कहा “अब हम ककर सहारे जियब रे बाबू.” पूरे गांव में शोक का माहौल है.

Gaya Today News :
Latest Gaya News in Hindi: गया के स्थानीय समाचार, राजनीतिक, इवेंट, शिक्षा, लाइफस्टाइल, मौसम, बिजनेस, स्वास्थ्य, रेलवे और प्रशासनिक खबरों की हर पल की ताजा जानकारी पाने के लिए आप हमेशा प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां आपको निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, फैक्ट चेक, ग्राउंड रिपोर्ट के साथ हर पल की खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाती है। प्रभात खबर आपके लिए 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, फीचर, लेख और टिप्पणियां हर समय रियल टाइम और मुफ़्त में उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही पढ़ें क्यूरेटेड और महत्वपूर्ण Gaya news
Gaya Mausam: गया के लिए आज का सटीक और डिटेल्ड मौसम (Mausam) अपडेट पाएं।
About Gaya
गया (Gaya), बिहार का एक ऐतिहासिक और मशहूर धार्मिक स्थल वाला शहर है। फल्गु नदी के किनारे बसा हुआ यह शहर बौद्ध तथा हिंदू दोनों धर्मों के लिए अत्यंत पवित्र स्थल माना जाता है। गया को विशेष रूप से पिंडदान, विष्णुपद मंदिर और बौद्ध धर्म के सबसे बड़े तीर्थस्थल बोधगया (जहां भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया) की वजह से जाना जाता है। धार्मिक के साथ-साथ यह शहर अपनी संस्कृति, शिक्षा और पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र से मशहूर है।
Also Read: Gaya ePaper Today – Read the Latest News Online
गया का मौसम और खानपान (Gaya Weather & Food)
बात जब गया मौसम की जाए तो यहां का मौसम साल भर बदलता रहता है। गर्मियों में यहां का तापमान 30°C से 42°C तक चला जाता है, जबकि यही तापमान सर्दियों में 6°C तक गिर जाता है, जिससे ठंड काफी तेजी से बढ़ जाती है और खासकर जब बात मानसून की जाए तो गया का वातावरण बेहद सुहावना और हरा-भरा हो जाता है।
गया कि खानपान की बात करें तो यह शहर अपने पारंपरिक व्यंजनों और मिठाइयों के लिए देशभर में मशहूर है। यहां के लिट्टी-चोखा, मछली-भात, सत्तू पराठा, खिचड़ी और आलू-चोखा का स्वाद लोगों की पहली पसंद होती है। वहीं मिठाइयों में खाजा, ठेकुआ, अनरसा और खीरमोहन यहां की शान है।
Also Read: Gaya Mausam Update (गया मौसम रिपोर्ट) – Today’s Weather & Forecast