नवगछिया में तीन अवैध आरा मिल सील, कीमती लकड़ियां और मशीनें जब्त

Updated:
विज्ञापन

कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम.  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर वन प्रमंडल ने नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड में तीन अवैध आरा मिलों पर छापेमारी कर उन्हें जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में कीमती लकड़ियों और मशीनों की भारी मात्रा बरामद हुई है। वन विभाग ने संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

विज्ञापन

Forest Action: भागलपुर. वन प्रमंडल भागलपुर ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड में अवैध रूप से संचालित तीन आरा मिलों पर छापेमारी कर उन्हें जब्त कर लिया. कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में कीमती लकड़ियां, मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किये गये. वन विभाग ने संबंधित संचालकों के विरुद्ध बिहार काष्ठ चिरान अधिनियम एवं भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर गठित की गई विशेष टीम

वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज को मिली सूचना के बाद उनके निर्देश पर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी कुमार गौतम और कम्पनी कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. अभियान में नवगछिया पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक के सहयोग से बिहपुर, झंडापुर और खरीक थाना पुलिस भी शामिल रही.

तीन अवैध आरा मिलों पर छापेमारी

संयुक्त टीम ने नवगछिया वन प्रक्षेत्र के बभनगामा बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर तीन अवैध आरा मिलों को जब्त किया. कार्रवाई के दौरान आरा मिलों में लगी मशीनें, आरी ब्लेड तथा शीशम, महोगनी और सागवान जैसी बहुमूल्य लकड़ियां भी बरामद कर वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लीं.

वन अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से संचालित आरा मिलों के संचालकों के खिलाफ बिहार काष्ठ चिरान अधिनियम और भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. जब्त सामग्री को सुरक्षित रखकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

वन विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति

वन प्रमंडल पदाधिकारी आशुतोष राज ने कहा कि भागलपुर वन प्रमंडल में अवैध आरा मिलों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है. भागलपुर, कहलगांव और नवगछिया क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित सभी आरा मिल मालिकों को तत्काल संचालन बंद करने की चेतावनी दी गई है. उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

पुलिस और वनकर्मियों ने मिलकर चलाया अभियान

Forest Action: इस कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारियों, वनपालों, वनरक्षियों और बड़ी संख्या में वनकर्मियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया. वहीं पूरी कार्रवाई के दौरान बिहपुर थाना पुलिस ने भी महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन