गया जी : गुरुआ की बेटी निक्की कुमारी ने NEET में हासिल की सफलता, डॉक्टर बनने के सपने को मिली उड़ान

Updated:
विज्ञापन

निक्की कुमारी नीट छात्रा | Prabhat Khabar Network

NEET Success Story : गया जी जिले की बेटी निक्की कुमारी ने NEET परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. पूर्व विधायक की भतीजी निक्की, जो मैट्रिक व इंटर में भी टॉपर रह चुकी हैं, डॉक्टर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं. उनकी सफलता क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत है.

विज्ञापन

NEET Success Story : गया जी जिले के गुरुआ प्रखंडके श्रीराम विगहा गांव की बेटी निक्की कुमारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस बड़ी सफलता से गांव सहित पूरे इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. निक्की कुमारी ने ओबीसी वर्ग में 21,647वीं रैंक प्राप्त की है. वह गुरुआ के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव की भतीजी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

निक्की की इस शानदार उपलब्धि पर उनके पूरे परिवार में जश्न का माहौल है और शुभकामनाएं देने वाले शुभचिंतकों का लगातार तांता लगा हुआ है.

मैट्रिक और इंटर में भी रही हैं टॉपर

निक्की कुमारी के पिता सुरेन्द्र कुमार एवं माता देवन्ती कुमारी ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि उनकी होनहार बेटी ने अपनी कठिन मेहनत, अटूट लगन और नियमित अध्ययन के बल पर यह बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने बताया कि निक्की का शैक्षणिक प्रदर्शन शुरू से ही काफी उत्कृष्ट रहा है. उसने वर्ष 2022 में डीपीएस से मैट्रिक की परीक्षा 98 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण की थी.

डॉक्टर बनकर देश की सेवा करने का है लक्ष्य

इसके बाद, वर्ष 2024 में गया के सुभाष इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा 94 प्रतिशत अंक से पास की और फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में जुट गई. लगातार कठिन मेहनत के बाद उसने आखिरकार नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. वह भविष्य में एक अच्छी डॉक्टर बनकर देश की निस्वार्थ सेवा करना चाहती है.

पूर्व विधायक सहित तमाम सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

निक्की की इस बड़ी उपलब्धि पर डॉ. अनिल कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार यादव, दीपु यादव, अर्जुन कुमार सिंह समेत कई सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. स्थानीय ग्रामीणों ने बेहद गर्व के साथ कहा कि निक्की की यह शानदार सफलता क्षेत्र के अन्य तमाम छात्र-छात्राओं के लिए भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा का एक बेहतरीन स्रोत बनेगी.

Also Read : औरंगाबाद की अंशु ने NEET में मारी बाजी, 569 अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन