गया जी के प्रेम राज ने रचा इतिहास, 7.58 मीटर छलांग लगाकर जीता गोल्ड, 2016 का मीट रिकॉर्ड भी तोड़ा

Updated:
विज्ञापन

एथलीट प्रेम राज | Prabhat Khabar Network

गया जी के एथलीट प्रेम राज ने 21वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 7.58 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता है. उन्होंने 8 साल पुराना मीट रिकॉर्ड तोड़कर बिहार का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

Gaya News : गया जी के टिकारी गुजाना के रहने वाले एथलीट प्रेम राज ने 21 वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 की लॉन्ग जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बिहार और अपने जिले का नाम रोशन किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

लुधियाना के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल में प्रेम राज ने 7.58 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

8 साल पुराना मीट रिकॉर्ड तोड़ा

इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता का नया मीट रिकॉर्ड भी कायम किया. उन्होंने वर्ष 2016 में बने 7.49 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

गया जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जितेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमराज की सफलता पूरे बिहार और गया के एथलेटिक्स परिवार के लिए गौरव का क्षण है.

बिहार की झोली में डाला गोल्ड

तीन दिनों तक पदक का इंतजार करने के बाद प्रेमराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार की झोली में स्वर्ण पदक डाला. उन्होंने कहा कि प्रेमराज की मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है.

खेल संघ के अध्यक्षों ने दी बधाई

गया जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष हरिप्रपन्न ने प्रेमराज को बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से जिले के अन्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा.

गया जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मोती करीमी ने कहा कि प्रेमराज की सफलता जिले की खेल प्रतिभा और कठिन परिश्रम का प्रमाण है.

Also Read : आधार में DOB 1975, पोर्टल पर 1966; डेट ऑफ बर्थ की गलती ने रेणु को 9 साल पहले ही कर दिया रिटायर

संघ पदाधिकारियों ने जताई खुशी

टेक्निकल चेयरमैन अभिषेक कुमार झा, संघ के कोषाध्यक्ष रवि कुमार रंजन ने प्रेमराज को शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन