गया जी : बेला-चाकन्द समेत कई फीडरों में 5 सितंबर को बिजली बंद, जानें समय और प्रभावित इलाके

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)

गया जी जिले के कई इलाकों में 5 सितंबर को बिजली कटौती की जाएगी. 33 केवी लाइनों में मरम्मत कार्य के चलते चाकंद, बेला और अन्य फीडरों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. उपभोक्ताओं को असुविधा से बचने के लिए आवश्यक कार्य पहले निपटाने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Gaya Ji Power Cut : गया जी जिले के कई क्षेत्रों में 33 केवी विद्युत लाइनों में पेड़ छंटाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य को लेकर 5 सितंबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 33 केवी चाकन्द फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस दौरान चाकन्द फीडर से जुड़े ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोपहर में कई फीडरों में बिजली रहेगी बंद

वहीं 33 केवी बेला, 33 केवी मेन, 33 केवी पाईबिगहा तथा 33 केवी छतियाना फीडर में दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

Also Read : आधार में DOB 1975, पोर्टल पर 1966; डेट ऑफ बर्थ की गलती ने रेणु को 9 साल पहले ही कर दिया रिटायर

निर्धारित समय में संबंधित लाइनों पर आवश्यक कार्य किया जायेगा. बिजली बंद रहने से घरेलू उपभोक्ताओं, दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों को परेशानी हो सकती है.

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से की अपील

विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन