मोतीपुर में छिनतई मामले का खुलासा, पुलिस ने लूटे गए मोबाइल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मोतिपुर में छिनतई मामले का खुलासा, पुलिस ने लूटे गए मोबाइल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतिपुर में 20 अप्रैल को हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. एक युवक को लूटे गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस फरार अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

 मुजफ्फरपुर के मोतीपुर से अशोक कुमार पांडेय की रिपोर्ट

विज्ञापन

Motipur Snatching Case: कथैया थाना क्षेत्र के पट्टी असवारी बरदही पुल के समीप विगत 20 अप्रैल को हुई छिनतई की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बदमाश के पास से छिनतई किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है.

पारू का रहने वाला है गिरफ्तार बदमाश, भेजा गया जेल

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान पारू थाना क्षेत्र निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है. पूछताछ की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

घटना से जुड़ी मुख्य बातें:

  • 20 अप्रैल की घटना: पारू थाना क्षेत्र के प्रेमचंद्र पासवान (राम) से बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैग छीन लिया था.
  • बैग में मौजूद सामान: पीड़ित के बैग में लैपटॉप, मोबाइल, चार्जर, ब्लूटूथ, स्पीकर और आरसीएम किट रखा हुआ था.
  • पुलिस अधिकारी का बयान: डीएसपी पश्चिमी-1 सुचित्रा कुमारी ने इस पूरी पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी.

पुलिस इस मामले में शामिल अन्य फरार बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें; बंदरा में पंचायती राज विभाग के निर्देश पर विकास दिवस का आयोजन, योजनाओं की हुई समीक्षा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन