चांदपुर नहर पथ पर निर्माण के कुछ माह बाद ही उखड़ने लगी सड़क, एजेंसी ने शुरू कराया पैचवर्क

Author Abhay Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
सड़क की तस्वीर

सड़क की तस्वीर

Siwan News : चांदपुर नहर पथ पर बनी नई सड़क कुछ ही महीनों में उखड़ने और उसमें दरारें आने से स्थानीय लोग परेशान हैं। संबंधित एजेंसी ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन ग्रामीण गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन

Siwan News : प्रखंड के चांदपुर नहर पथ पर निर्माण के कुछ ही माह बाद सड़क उखड़ने और दरारें आने की शिकायतों के बीच संबंधित एजेंसी ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है. सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों पर स्टोन चिप्स बिछाकर पैचवर्क किया जा रहा है, ताकि आवागमन सुचारु बना रहे. हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल अस्थायी मरम्मत है और इससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल खत्म नहीं होंगे.

कुछ ही महीनों में बनने लगे गड्ढे और दरारें

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क का निर्माण हाल ही में कराया गया था, लेकिन कुछ ही महीनों में कई स्थानों पर दरारें पड़ गईं और गड्ढे बनने लगे. अब एजेंसी क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि यदि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप हुआ होता तो इतनी जल्दी इसकी स्थिति खराब नहीं होती.

तकनीकी जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनने के बाद बेहतर आवागमन की उम्मीद जगी थी, लेकिन कुछ ही समय में सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी. लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. उनका कहना है कि उच्च स्तरीय जांच से ही सड़क की मजबूती सुनिश्चित होगी और भविष्य में सरकारी राशि की बर्बादी रोकी जा सकेगी.

एजेंसी ने जल्द सड़क दुरुस्त करने का दिया भरोसा

निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदारों की ओर से बताया गया है कि जहां-जहां सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, वहां मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है. पैचवर्क पूरा होने के बाद सड़क को जल्द पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो.


विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन