गया जी : बार-बार ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ग्रामीणों का प्रदर्शन, 100 केवी ट्रांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन

Updated:
विज्ञापन

लोगों को समझाते हुए सरपंच प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के गुरारू में मछली मंडी के पास बार-बार ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ग्रामीण नाराज हैं. बिजली कटौती से पेयजल संकट और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग ने 100 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

गुरारू बाजार में मछली मंडी के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के बार-बार खराब होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को बिजली विभाग के ग्रिड कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए. कई महिलाएं अपने साथ खाली बर्तन लेकर पहुंची थीं और इलाके में गहराए पेयजल संकट का विरोध जताते हुए जल्द समाधान की मांग की.

पेयजल संकट और पढ़ाई हो रही प्रभावित

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर लगातार खराब होने से पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है. बिजली न रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं बोरिंग व मोटर न चलने से पीने के पानी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है.

दैनिक घरेलू कार्यों को निपटाने में भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

सामाजिक कार्यकर्ता विकास रॉबिन ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के अधिकारी और कर्मी आम लोगों की शिकायत के बावजूद फोन नहीं उठाते हैं. उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगा 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर बढ़े हुए लोड को नहीं संभाल पा रहा है, जिसे अब तक तीन बार बदला जा चुका है. ग्रामीणों ने इस दौरान 200 केवी क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की पुरजोर मांग की.

कनीय अभियंता ने दिया आश्वासन

हंगामे की सूचना पाकर गुड़रु पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. उन्होंने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से बात कर समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया.

इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता संजय कुमार चौधरी ने बताया कि जनता की समस्या को देखते हुए 63 केवी के पुराने ट्रांसफार्मर की जगह अब 100 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हो जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन