गया जी : दोस्त को डूबता देख डर के मारे चुपचाप घर भागे दोस्त, 13 साल के बच्चे की नदी में डूबने से मौत, ऐसे खुला राज

Updated:
विज्ञापन

डूबने की सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के शेरघाटी में एक 13 वर्षीय लड़के की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. दोस्तों के साथ नहाने गया प्रिंस गहरे पानी में चला गया. घटना के बाद दोस्तों ने डर के मारे सच छिपाया, जिससे हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

गया जी के शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के सगाही कॉलोनी निवासी हरदयाल पासवान के 13 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार की रविवार को नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

सूचना मिलने पर शेरघाटी एवं आमस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

अचानक गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार प्रिंस कुमार रविवार दोपहर अपने चार दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था. उसके साथ मौजूद बच्चों ने बताया कि जैसे ही प्रिंस नदी में उतरा, वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.

रोते-बिलखते परिजन
रोते-बिलखते परिजन

दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की और जोर-जोर से शोर मचाया, लेकिन आसपास कोई भी व्यक्ति उनकी मदद के लिए नहीं पहुंच सका. घबराए बच्चे कुछ देर तक इंतजार करने के बाद अपने-अपने घर लौट गए.

शाम को दोस्तों से मिली डूबने की जानकारी, परिजनों में मचा हड़कंप

इधर, शाम तक प्रिंस के घर नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई. परिवार के लोगों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश शुरू की.

पूछताछ के दौरान उसके दोस्तों ने बताया कि प्रिंस नदी में डूब गया है. यह सुनते ही परिजन बदहवास होकर नदी की ओर दौड़े और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की गई.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी एवं आमस थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी प्रयास के बाद किशोर के शव को नदी से बाहर निकाला गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल, खतरनाक घाटों पर सुरक्षा की मांग

प्रिंस की असमय मौत से उसकी मां सरिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. पिता हरदयाल पासवान सहित अन्य परिजनों का भी दुख से बुरा हाल है. घटना के बाद सगाही कॉलोनी और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने और खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

Also Read : गया में आधी रात पेंट दुकान में लगी आग, 40 साल पुरानी दुकान धू-धू कर जली


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन