गया जी में आधी रात पेंट दुकान में लगी आग, 40 साल पुरानी दुकान धू-धू कर जली

Author Niraj kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन

आग बुझाते अग्निशमन कर्मी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Gaya Ji Fire News : गया जी के कोतवाली थाना क्षेत्र में लोहानी पेंट दुकान में भीषण आग लग गई. 40 साल पुरानी इस दुकान से लाखों के नुकसान की आशंका है. आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं.

विज्ञापन

Gaya Ji Fire News : गया जी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित धामीटोला मोहल्ले में शनिवार की आधी रात को भयानक हादसा हुआ. यहाँ स्थित लोहानी पेंट दुकान में अचानक भीषण आग लग गई. रात करीब 12:15 बजे आग लगने की इस घटना से पूरे मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

40 साल पुरानी है दुकान

बताया जाता है कि यह पेंट दुकान इसी मोहल्ले के रहने वाले मनोज लोहानी की है. वे बीते करीब 40 वर्षों से इस कारोबार से जुड़े हुए हैं. अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया.

दमकल विभाग को आग बुझाने में हुई परेशानी

आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल तुरंत मौके पर पहुंच गया. दमकलकर्मियों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है. हालांकि, भीषण आग होने के कारण अग्निशमन दल को इसे बुझाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

आग लगने के कारण अज्ञात

इस अग्निकांड में फिलहाल प्राथमिकता आग पर पूरी तरह से काबू पाना है. खबर लिखे जाने तक दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

Also Read :


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन