Gaya Ji Crime: परैया में रंगदारी मांगकर सीसीटीवी तोड़ने वाला कुख्यात साथी संग गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

Updated:
विज्ञापन

आरोपी नन्हकू यादव की फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पंडित बीघा गांव में व्यवसायी से रंगदारी मांगने और दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने दुकानों के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े थे. पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार और जिंदा खोखा बरामद किया है.

विज्ञापन

Gaya Ji Crime: गया जिले की परैया थाना पुलिस ने पंडित बीघा गांव में व्यवसायियों से रंगदारी मांगने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से दुकानों के सीसीटीवी कैमरे तोड़ने के मामले में त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने इस आपराधिक वारदात के मुख्य आरोपी को उसके सहयोगी के साथ धर दबोचा. गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक अवैध देसी कट्टा और एक जिंदा खोखा भी बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

दहशत फैलाने के लिए तोड़े थे चार दुकानों के कैमरे

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने जानकारी दी कि पंडित बीघा बाजार में दुकानदारों से रंगदारी मांगने और इनकार करने पर दहशत पैदा करने के उद्देश्य से चार दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को जानबूझकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. पीड़ित दुकानदारों की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की.

लालगंज निवासी ननकू और बिट्टू चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस की छापेमारी के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र के लालगंज गांव निवासी ननकू यादव उर्फ पंकज तथा उसके साथी बिट्टू के रूप में हुई है. पुलिस हिरासत में सख्ती से की गई पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया और उनकी निशानदेही पर छिपाकर रखा गया एक देसी कट्टा व खोखा बरामद किया गया.

पुराना आपराधिक इतिहास, पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस रिकॉर्ड की जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी ननकू यादव उर्फ पंकज का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. वह आदतन अपराधी है और इससे पूर्व भी चंदौती थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में जेल जा चुका है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

Also Read: गझंडी स्टेशन पर दानापुर एक्सप्रेस से 41 बोतल शराब बरामद, चार लावारिस बैगों में छिपाकर रखी थी शराब

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन