चार दिन बाद पटरी पर लौटी गया-पटना मेमू, दैनिक यात्रियों को मिली बड़ी राहत

Updated:
विज्ञापन

स्टेशन जाते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुनपुन नदी के जलस्तर के कारण चार दिनों से बंद गया-पटना मेमू ट्रेन सेवा फिर से शुरू हो गई है, जिससे हजारों दैनिक यात्रियों और छात्रों को बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

Patna Gaya Memu Train : चार दिनों से बंद गया-पटना रेलखंड की मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बुधवार को फिर से बहाल हो गया. गया से पटना और पटना से गया के बीच मेमू सेवा शुरू होने के साथ ही हजारों दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिली. नौकरी-पेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजमर्रा के काम से पटना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. ट्रेनें पटरी पर लौटते ही गया जंक्शन पर एक बार फिर यात्रियों की चहल-पहल बढ़ गयी हैं.

विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से लिया गया था परिचालन रोकने का फैसला

पुनपुन-पटना के बीच रेलवे पुल संख्या-21 पर जलस्तर बढ़ने के कारण रेलवे ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गया-पटना रेलखंड पर मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित किया था. जलस्तर की स्थिति को देखते हुए रेलवे ने एहतियात के तौर पर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया था. इसका सीधा असर गया और आसपास के क्षेत्रों से पटना जाने वाले दैनिक यात्रियों पर पड़ा.

पटना-गया के बीच चलने वाली 10 मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया था.लगातार चार दिनों तक सेवा बाधित रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. मजबूरी में कई लोगों ने बस, ऑटो और निजी वाहनों का सहारा लिया. इससे यात्रा में अधिक समय लगने के साथ यात्रियों की जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ा.

नौकरीपेशा यात्रियों को सबसे अधिक राहत

गया-पटना मेमू ट्रेनों पर बड़ी संख्या में नौकरी-पेशा यात्री निर्भर हैं. गया समेत बीच के स्टेशनों से प्रतिदिन पटना जाकर नौकरी करने वाले लोगों के लिए कम किराया और नियमित सेवा इन ट्रेनों को सुविधाजनक बनाती है. चार दिनों तक ट्रेनें नहीं चलने के कारण उन्हें वैकल्पिक साधनों से यात्रा करनी पड़ी.

बुधवार सुबह मेमू ट्रेनों का परिचालन शुरू होते ही दैनिक यात्रियों में उत्साह दिखाई दिया. यात्रियों ने ट्रेन सेवा बहाल होने को बड़ी राहत बताते हुए कहा कि मेमू ट्रेनें उनके दैनिक आवागमन का प्रमुख साधन हैं. सेवा बहाल होने से समय और यात्रा खर्च दोनों की बचत होगी.

विद्यार्थियों की भी दूर हुई परेशानी

गया से पटना तथा मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न स्टेशनों तक पढ़ाई के लिए आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी ट्रेनों के रद्द रहने से काफी परेशानी हुई. कई विद्यार्थियों को समय पर कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचने के लिए निजी वाहनों या बसों का सहारा लेना पड़ा. इससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ गया.

मेमू सेवा बहाल होने के बाद विद्यार्थियों ने भी राहत की सांस ली. नियमित ट्रेन मिलने से अब उन्हें पढ़ाई के लिए आने-जाने में सुविधा होगी. मेमू ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू किया गया. इससे गया-पटना के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की चार दिनों से चली आ रही परेशानी फिलहाल समाप्त हो गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन