गया जी में खादी-सूती मॉल बनाने की मांग, कांग्रेस नेताओं ने सरकार से की ये अपील

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी में एक बहुमंजिला खादी व सूती मॉल के निर्माण की मांग जोर पकड़ रही है. कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार से इस पर पहल करने की अपील की है. यह मॉल मानपुर के हैंडलूम उद्योग को नया बाजार और सैकड़ों युवाओं को रोजगार दिलाएगा.

विज्ञापन

Gaya Ji News: गया जी शहर के गया-बोधगया मार्ग स्थित घुघरीटांड़ बाईपास (आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने) बिहार राज्य खादी बोर्ड की खाली पड़ी जमीन पर बहुमंजिला खादी व सूती मॉल के निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है. कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार से इस दिशा में ठोस पहल करने की अपील की है.

विज्ञापन

प्रमुख नेताओं ने उठाई आवाज

सरकार से मॉल निर्माण की मांग करने वालों में कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिठ्ठू, पूर्व विधायक खान अली और इंटक के जिला महासचिव टिंकू गिरी सहित कई अन्य स्थानीय नेता शामिल हैं. नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि इस भूखंड का सदुपयोग होने से क्षेत्र के आर्थिक और व्यावसायिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आ सकता है.

मानपुर हैंडलूम उद्योग को मिलेगा नया बाजार

नेताओं ने तर्क दिया कि गया जी का मानपुर इलाका पारंपरिक रूप से सूती और हैंडलूम वस्त्र निर्माण का एक ऐतिहासिक व प्रसिद्ध केंद्र रहा है. ग्राम निर्माण मंडल और बुनकरों के समृद्ध इतिहास के कारण यह क्षेत्र खादी और हथकरघा वस्त्रों का प्रमुख गढ़ माना जाता है. ऐसे में घुघरीटांड़ बाईपास की प्रमुख व्यावसायिक लोकेशन पर एक आधुनिक खादी-सूती मॉल बनने से मानपुर के स्थानीय बुनकरों, कारीगरों और व्यवसायियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक संगठित व बड़ा बाजार सुलभ होगा.

रोजगार सृजन और पर्यटन को बढ़ावा

कांग्रेस नेताओं ने रेखांकित किया कि गया-बोधगया मार्ग पर देश-विदेश से लाखों तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की नियमित आवाजाही रहती है. यहां मॉल स्थापित होने से स्थानीय हथकरघा उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी. इसके साथ ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे.

Also Read: गया जी: कठबारा में पइन की उड़ाही के बाद दो जगह टूटा पिंड, सड़क पर बह रहा पानी, ग्रामीणों की बढ़ी मुसीबत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन