पीजी परीक्षा में उत्तर पुस्तिका बदलते पकड़े गए दो परीक्षार्थी, एक फरार, जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन

टीएमबीयू प्रशासनिक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज में पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका बदलने का प्रयास करते दो परीक्षार्थी पकड़े गए. वीक्षक की सतर्कता से फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, जिसके बाद एक फरार हो गया और दूसरे को निष्कासित कर दिया गया.

विज्ञापन

PG Exam Fraud: भागलपुर के मारवाड़ी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका बदलने का मामला सामने आया है. परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात वीक्षक की सतर्कता से दो परीक्षार्थी पकड़े गए. घटना 24 जुलाई को आयोजित गणित विषय के सीसी-9 की परीक्षा के दौरान हुई. मामले की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित उत्तर पुस्तिकाएं जब्त कर लीं.

विज्ञापन

सादी कॉपी की जगह पहले से लिखी उत्तर पुस्तिका बदल रहे थे

कॉलेज प्रशासन के अनुसार दोनों परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान सादी उत्तर पुस्तिका हटाकर अपने साथ लाई गई पहले से लिखी हुई उत्तर पुस्तिका बदलने का प्रयास कर रहे थे. वीक्षक को संदेह होने पर जांच की गई, जिसमें फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ.

एक परीक्षार्थी फरार, दूसरे को किया गया निष्कासित

कार्रवाई के दौरान एक परीक्षार्थी मौके से फरार होने में सफल रहा. वहीं दूसरे परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका जब्त कर उसे तत्काल प्रभाव से परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया. घटना की सूचना केंद्राधीक्षक प्रो. संजय कुमार झा को भी दी गई.

प्राचार्य ने मांगी रिपोर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज के प्राचार्य ने परीक्षा नियंत्रक से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. बताया गया कि सोमवार को रिपोर्ट मिलने के बाद इसे आगे की कार्रवाई के लिए तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के परीक्षा नियंत्रक को भेजा जायेगा.

नियमानुसार होगी कार्रवाई

PG Exam Fraud: टीएमबीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद ओझा ने कहा कि मामले की रिपोर्ट मिलने के बाद विश्वविद्यालय परीक्षा नियमावली के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करेगा. परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन