बोधगया डाकघर गबन मामला : 18 लाख की वित्तीय अनियमितता में जांच पूरी, भलुआ पोस्टमास्टर पर कार्रवाई संभव

Updated:
विज्ञापन
मोचारिम के बाद भलुआ डाकघर गबन मामले में बड़ा खुलासा, पोस्टमास्टर पर कार्रवाई तय

बोधगया के डाकघरों में 18 लाख रुपये के कथित गबन मामले में जांच तेज हो गई है. भलुआ शाखा के पोस्टमास्टर मंसूर आलम के खिलाफ जांच रिपोर्ट तैयार है और उन पर जल्द कार्रवाई की तलवार लटक रही है.

विज्ञापन

बोधगया के मोचारिम और भलुआ शाखा डाकघरों में करीब 18 लाख रुपये के कथित गबन मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. मोचारिम शाखा के ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम) शक्ति कुमार के खिलाफ पहले ही बोधगया थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है.

अब इस पूरे मामले में भलुआ शाखा डाकघर से जुड़ा नया मोड़ सामने आया है. विभागीय सूत्रों के अनुसार, भलुआ शाखा के पोस्टमास्टर मंसूर आलम के खिलाफ जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और उन पर विभागीय व कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

इस संबंध में वरीय डाक अधीक्षक अंशुमान ने बताया कि डाक विभाग द्वारा गठित विशेष जांच टीम ने भलुआ शाखा डाकघर में वित्तीय अनियमितताओं की विस्तृत जांच पूरी कर ली है. टीम ने संबंधित अभिलेखों, खातों और लेन-देन की गहन पड़ताल के बाद अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है. फिलहाल मंसूर आलम से लगातार पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सोमवार को हो सकती है कड़ी कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, जांच रिपोर्ट लगभग अंतिम रूप में है और सोमवार को इस मामले में बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया जा सकता है. विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी शुरू करने की तैयारी चल रही है.

माना जा रहा है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने सहित अन्य सख्त कदम उठाए जा सकते हैं.

प्रारंभिक जांच में मिली वित्तीय गड़बड़ी

वरीय डाक अधीक्षक अंशुमान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लाखों रुपये की वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है.

सभी वित्तीय लेन-देन, संबंधित अभिलेखों और बैंकिंग रिकॉर्ड का मिलान कराया जा रहा है, ताकि किसी भी स्तर पर हुई अनियमितता का स्पष्ट आकलन किया जा सके.

उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले दोनों पोस्टमास्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. पूरे मामले पर डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक की जा सकती है.


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन