गया जी में गुरु रविदास धाम की बैठक, 2027 के 650वें प्रकाश पर्व और मंदिर विकास की बनी योजना

गुरु रविदास धाम में जगत गुरु रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित बैठक में 2027 में मनाई जाने वाली 650वीं जयंती की भव्य योजना बनाई गई. इसके साथ ही गांवों के मंदिरों के विकास और सदस्यों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
गुरु रविदास धाम में जगत गुरु रविदास चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता गुरु रविदास धाम गया के संस्थापक सूर्यवंशी देवानंद देवर्षि ने की.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिकंदर दास, विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार दिनकर और प्रधान शिक्षक अरुण कुमार द्वारा संत गुरु रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. मंच का संचालन रविदास मनोज कांत ने किया.
2027 में मनेगी 650वीं जयंती, गांवों के मंदिरों का होगा विकास
बैठक में संस्थापक देवर्षि जी ने बताया कि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष 2027 में भव्य प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाएगी.
इसके साथ ही जिले के जिन गांवों में गुरु रविदास जी की मूर्तियां स्थापित हैं, उन मंदिरों के विकास के लिए एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी. मंदिरों में पुजारी नियुक्त कर विधिवत पूजा-पाठ और अरदास करवाने का अभ्यास कराया जाएगा.
जीवन बीमा और विवाह संस्कार की दी गई ट्रेनिंग
ट्रस्ट की ओर से समाज के विकास और कल्याण के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए. ट्रस्ट द्वारा सदस्यों का दो-दो लाख रुपये का जीवन बीमा करवाया जाएगा. साथ ही, बैठक के दौरान शादी-विवाह के संस्कारों की ट्रेनिंग भी दी गई.
इस महत्वपूर्ण बैठक में महेंद्र दास, नगीना दास, रामप्रवेश दास, बैजू दास, राजू दास, पारसनाथ, जितेंद्र दास, टुनटुन कुमार, समुंदर दास सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










