गया जी : लॉ छात्रा दिव्या हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या; एक आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते चतरा डीएसपी | Prabhat Khabar Network

LLB Student Divya Murder Case : चतरा पुलिस ने शेरघाटी कोर्ट की लॉ छात्रा दिव्या कुमारी हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. प्रेम प्रसंग और केस वापस लेने के दबाव में की गई थी निर्मम हत्या. मुख्य आरोपी सहित अन्य की तलाश जारी है.

विज्ञापन

LLB Student Divya Murder Case : गया जिले के डोभी की रहने वाली और शेरघाटी कोर्ट की लॉ छात्रा दिव्या कुमारी हत्याकांड (23) हत्याकांड का त्वरित खुलासा करते हुए चतरा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, दिव्या की यह निर्मम हत्या प्रेम प्रसंग और पूर्व में दर्ज कराए गए केस को वापस लेने के दबाव में की गई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस गंभीर मामले में मुख्य आरोपी राहुल यादव सहित अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है.

हंटरगंज के जजलो स्थित बंद पत्थर खदान से बरामद हुआ था अज्ञात शव

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चतरा की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते 26 जून 2026 को हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो स्थित बंद पत्थर खदान से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था. इस संबंध में हंटरगंज थाना कांड संख्या 101/26 दर्ज कर पुलिस द्वारा सघन जांच शुरू की गई थी.

बरामद शव की पहचान बाद में गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के अछमा गांव निवासी चमारी पासवान की पुत्री दिव्या कुमारी के रूप में की गई.

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आमस से पकड़ा गया पहला आरोपी नेपाली गंझु

तकनीकी साक्ष्यों और गहन अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी नेपाली गंझु (पिता- झरी भुईयां), निवासी खराटी, थाना बांकेबाजार (वर्तमान पता- हेमजापुर, थाना आमस, गया) को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में उसने इस पूरे हत्याकांड से जुड़े कई महत्वपूर्ण राज उगले और घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की.

प्रेम संबंध और दर्ज मुकदमे को वापस नहीं लेने पर रची गई थी हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिव्या का प्रेम संबंध राहुल यादव से था. पूर्व में दिव्या द्वारा राहुल यादव के खिलाफ शेरघाटी थाने में दर्ज कराए गए एक मामले में वह जेल भी जा चुका था. पुलिस के अनुसार, उसी पुराने केस को वापस लेने के लिए राहुल यादव ने एक गहरी साजिश के तहत 24 जून को दिव्या को वाहन से बुलाया और उसकी हत्या कर शव को छुपाने की नीयत से जजलो की बंद पत्थर खदान में फेंक दिया.

गिरफ्तार आरोपी के पास से स्मार्टफोन और नकद बरामद, अन्य की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने वनप्लस कंपनी का एक स्मार्टफोन और कुछ नकद रुपये बरामद किए हैं. इस त्वरित और सफल कार्रवाई में डीएसपी सन्नी वर्धन, हंटरगंज अंचल निरीक्षक विपीन कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार, तकनीकी सेल एवं हंटरगंज थाना की पुलिस टीम मुख्य रूप से शामिल रही.

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट रूप से बताया कि इस जघन्य मामले के अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

Also Read : LLB छात्रा दिव्या ने कहा था-प्रेमी राहुल से है जान का खतरा, गया जी कोर्ट में गवाही से हफ्ते भर पहले चतरा में मिला शव


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन