गया जी में तेज बारिश में मिट्टी का मकान ध्वस्त, फुला देवी के परिवार के सामने रहने का संकट
टूटे घर को निहारते किसान | Prabhat Khabar Network
मानपुर के दुधइला गांव में तेज बारिश के कारण एक गरीब परिवार का मिट्टी का मकान ढह गया। प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और आवास की मांग की गई है।
मानपुर प्रखंड अंतर्गत सनौत पंचायत के दुधइला गांव में तेज बारिश के कारण मिट्टी का मकान ध्वस्त हो गया. मकान गिरने से जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गयी है. मकान की स्थिति को देखते हुए परिवार के लोगों को उसे छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है, क्योंकि जान जाने का भी खतरा बना हुआ है.
आपके शहर में

गरीबी के कारण कच्चे मकान में रहने को मजबूर था परिवार
जानकारी के अनुसार, मकान मालिक फुला देवी के पति मिथलेश पासवान मेहनत मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करते हैं. गरीबी और आर्थिक तंगी के कारण परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर था. तेज बारिश के बाद मकान ध्वस्त होने से परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

पक्का मकान बनाने की मांग
इधर, स्थानीय जिला पर्षद सदस्य कुंदन कुमार उर्फ भोला चौधरी ने पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन से की है. उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल अंचलाधिकारी से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने की बात भी रखी है.

आर्थिक सहायता की जरूरत
मकान ध्वस्त होने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने की समस्या गंभीर हो गयी है. ऐसे में स्थानीय जिला पर्षद सदस्य ने जिला प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान निर्माण कराने और तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
ALSO READ : गया जी: डुमरिया में लगातार बारिश से तीन खपरैल मकान धराशायी, घरेलू सामान और अनाज बर्बाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए