गया जी में गणेश उत्सव की भव्य तैयारी, मुंबई के लालबाग से आएगी गणपति बप्पा की खास प्रतिमा
मुंबई से लाई गई भगवान गणेश की प्रतिमा
Gaya Ji News : गया के बैरागी में मुंबई के लालबाग से लाई गई गणपति बप्पा की मूर्ति, 14 सितंबर से शुरू होगा 10 दिवसीय गणेश उत्सव, जानें क्या है खास तैयारी.
Gaya Ji News : बैरागी स्थित एक भवन में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. आयोजन की तैयारी में जुटे देवोत्तम केशरी ने बताया कि इस बार गणपति बप्पा की प्रतिमा मुंबई के लालबाग के चिंचपोकली से मुंबई मेल के माध्यम से लायी गयी है. साढ़े चार फुट ऊंची बप्पा की प्रतिमा में सुनहरी पगड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी.
आपके शहर में
पहली बार ‘पावर गंज राजा’ के रूप में होगी स्थापना
देवोत्तम केशरी ने बताया कि इस बार पहली बार पूजा पंडाल में गणपति बप्पा की प्रतिमा ‘पावर गंज राजा’ के नाम से स्थापित की जायेगी. 14 सितंबर को विधि-विधान के साथ प्रतिमा की स्थापना होगी. इसके साथ ही भगवान गणपति की पूजा-अर्चना शुरू होगी और प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी.
Also Read : जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, दाउदनगर में दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग
16 सितंबर को भगवान को चढ़ाया जायेगा विशाल मोदक
10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव का आयोजन 24 सितंबर तक किया जायेगा. उत्सव के तीसरे दिन 16 सितंबर को भगवान गणपति को विशाल मोदक का भोग लगाया जायेगा. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.
956 प्रकार के व्यंजनों का लगेगा भोग
20 सितंबर को भगवान गणपति को 956 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जायेगा. भोग लगाने के बाद इसे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया जायेगा. आयोजन समिति की ओर से इस दिन विशेष धार्मिक आयोजन की तैयारी की जा रही है.

21 सितंबर को पंडाल में होगी डांडिया की प्रस्तुति
उत्सव के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. 21 सितंबर को मूर्ति पंडाल के पास बने अलग पंडाल में कलाकारों द्वारा डांडिया की प्रस्तुति की जायेगी. इसके लिए भी तैयारियां की जा रही हैं.
Also Read : औरंगाबाद में सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत, झाड़-फूंक में गंवाया इलाज का अहम समय
23 सितंबर को होगी गणपति की महाआरती
23 सितंबर को गणपति बप्पा की महाआरती का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान श्रद्धालु सामूहिक रूप से भगवान गणपति की आरती में शामिल होंगे और पूजा-अर्चना करेंगे.
24 सितंबर को शोभायात्रा के साथ होगा विसर्जन
10 दिवसीय गणेश उत्सव का समापन 24 सितंबर को होगा. इस दिन गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसके बाद श्रद्धालु नम आंखों से भगवान गणपति की प्रतिमा को विदाई देते हुए विसर्जित करेंगे.
Also Read : औरंगाबाद के सलैया स्कूल के प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए