IG विकास वैभव ने गया जी के दो दारोगा समेत 16 पुलिसकर्मीयों को किया सस्पेंड, जहानाबाद SHO पर भी गिरी गाज

विज्ञापन

विकाश वैभव की फाइल फोटो

गया के 14 पुलिसकर्मियों और जहानाबाद के कड़ौना थानाध्यक्ष को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. जानें क्या है पूरा मामला और क्यों हुई कार्रवाई.

विज्ञापन

IG VIKASH VAIBHAV : मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने जहानाबाद के कड़ौना थानाध्यक्ष देवकांत वर्मा को निलंबित कर दिया है. आईजी ने बताया कि एक जमीन के मामले को लेकर कड़ौना थानाध्यक्ष ने बांकेबाजार थानाध्यक्ष पवन कुमार से बातचीत की थी. बातचीत के दौरान देवकांत वर्मा ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बांकेबाजार थानाध्यक्ष पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का दबाव बनाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिकायत के बाद जांच में दोषी पाए गए थानाध्यक्ष

बांकेबाजार थानाध्यक्ष पवन कुमार ने इस मामले की शिकायत एसएसपी सुशील कुमार से की थी. शिकायत के बाद मामले की जांच करायी गयी. जांच में कड़ौना थानाध्यक्ष देवकांत वर्मा दोषी पाए गए. इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया.

जांच में ड्यूटी से गायब मिले 14 पुलिसकर्मी

बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पुलिस केंद्र में जांच की गयी. इस दौरान निर्धारित समय पर अवकाश से वापस ड्यूटी पर योगदान नहीं देने के मामले में 2 पुलिस अवर निरीक्षक और 12 सिपाहियों सहित कुल 14 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया.

पुलिसकर्मियों को अनुशासन के साथ ड्यूटी का निर्देश

वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को कर्तव्य के प्रति अनुशासित एवं सजग रहने का स्पष्ट निर्देश दिया है. इस कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति गंभीर रहने का संदेश दिया गया है.

ALSO READ :बोधगया में फास्ट फूड दुकानदार को जातिसूचक गाली, लोहे की रॉड से पिटाई, एससी एसटी एक्ट में दो गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन