बाढ़ के पानी में डूबने से बच्चे की मौत, मातम

Updated at : 17 Aug 2018 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ के पानी में डूबने से बच्चे की मौत, मातम

कुशेश्वरस्थान : थाना क्षेत्र के सकीरना गांव में बुधवार को बाढ़ के पानी में स्नान के दौरान डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सकीरना निवासी स्व. लालो चौपाल का पुत्र श्रवण चौपाल सुबह स्कूल से प्रभात फेरी में भाग लेकर वापस घर आया. घर से रलवे बांध कटिंग से […]

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान : थाना क्षेत्र के सकीरना गांव में बुधवार को बाढ़ के पानी में स्नान के दौरान डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सकीरना निवासी स्व. लालो चौपाल का पुत्र श्रवण चौपाल सुबह स्कूल से प्रभात फेरी में भाग लेकर वापस घर आया. घर से रलवे बांध कटिंग से स्नान कर वापस आने की बात कह निकल गया, जहां स्नान के दौरान पांव फिसल जाने से पानी की तेजधार में आने से डूब गया. ग्रामीण व परिजनों ने काफी प्रयास के बाद लाश पानी से बाहर निकाला. इधर मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. मृतक की मां सुमित्रा देवी का हाल बुरा है. सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष राशिद परवेज पहुंचे. लाश को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन