जाले में झमाझम बारिश के बाद सुहाना हुआ मौसम, किसानों के चेहरे खिले

Darbhanga-News-Rain-Brings-Relief-From-Humidity-Benefits-Paddy-Nursery-Jale
Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड में गुरुवार सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. बारिश से धान की नर्सरी को फायदा हुआ, जबकि सीधी बुआई करने वाले किसानों को जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. जानिए खबर विस्तार से…
दरभंगा से केशवेंद्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट
Darbhanga News: जाले प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार अहले सुबह हुई बारिश और पुरवा हवा के झोंकों से मौसम सुहावना हो गया. पिछले कई दिनों से पड़ रही चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली. बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण ताजगीभरा हो गया.
धान की नर्सरी को मिला लाभ
बारिश का सबसे अधिक फायदा धान की नर्सरी को हुआ है. पौधों पर जमी धूल साफ हो गई और खेतों में नमी बढ़ने से किसानों के चेहरे खिल उठे. कई किसान सुबह ही खेतों में पहुंचकर नर्सरी का जायजा लेने और मेड़ों की मरम्मत में जुट गए.
सीधी बुआई करने वाले किसानों की बढ़ी चिंता
बारिश का असर सभी किसानों के लिए एक जैसा नहीं रहा. जीरो टिलेज और सीधी बुआई करने वाले किसानों के खेतों में जलजमाव हो गया, जिससे बुआई का काम प्रभावित हुआ. किसानों का कहना है कि खेत सूखने के बाद ही अगले तीन-चार दिनों में बुआई दोबारा शुरू हो सकेगी.
मौसम ने दी राहत, खेती पर मिला-जुला असर
बारिश से जहां आम लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं कृषि क्षेत्र में इसका मिला-जुला असर देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव बना रह सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










