जाले में दो निजी नर्सिंग होम सील, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

हेल्थ केयर को सील करते डॉ विवेकानंद झा व अन्य.
जाले नगर परिषद क्षेत्र में संचालित दो निजी नर्सिंग होम को निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर सील कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायत की जांच के बाद यह कार्रवाई की. आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है.
Darbhanga News: जाले नगर परिषद क्षेत्र में संचालित दो निजी नर्सिंग होम को शनिवार को सिविल सर्जन के निर्देश पर सील कर दिया गया. अस्पताल प्रभारी डॉ विवेकानंद झा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एचए समृद्धि हॉस्पिटल एवं हेल्थ केयर को बंद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. कार्रवाई के दौरान चिकित्सक डॉ नीतीश भारद्वाज, स्वास्थ्य प्रबंधक लोकेश कुमार, स्वास्थ्यकर्मी, एएसआई राहुल कुमार तथा पुलिस बल मौजूद रहे.
Jale News: कार्रवाई से मची हलचल
अचानक हुई इस कार्रवाई से अस्पतालों के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. पूरे क्षेत्र में कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत दोनों संस्थानों को सील किया.
शिकायत की जांच के बाद हुई कार्रवाई
बताया गया कि दोनों स्वास्थ्य संस्थानों का संचालन निर्धारित मानकों एवं नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया. सूत्रों के अनुसार संबंधित निजी नर्सिंग होमों के विरुद्ध की गई शिकायत की जांच रिपोर्ट 17 दिसंबर को सिविल सर्जन कार्यालय को प्राप्त हुई थी. उसी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई.
स्वास्थ्य विभाग ने पूरी की कानूनी प्रक्रिया
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में दोनों नर्सिंग होम को सील कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. विभागीय अधिकारियों के अनुसार आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी.
यह भी पढ़ें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यशाला में 257 विज्ञान शिक्षकों ने लिया भाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










