एलएनएमयू में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, प्रशासन से वार्ता में बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित कर दी गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मचारी संघ के बीच हुई सकारात्मक वार्ता में एमएसीपी लाभ, प्रोन्नति और उच्चतर पद के प्रभार जैसी मांगों पर सहमति बनी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी विश्वविद्यालय मुख्यालय में कामकाज प्रभावित रहा. हालांकि, शनिवार शाम विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया. वार्ता के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारी संघ की कई प्रमुख मांगों पर सहमति पत्र भी जारी किया.

विज्ञापन

अगस्त के वेतन से एमएसीपी लाभ देने का आश्वासन

वार्ता में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि राज्यपाल सचिवालय के निर्देश के अनुरूप कर्मचारियों को एमएसीपी (Modified Assured Career Progression) का लाभ देने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी. इसके तहत अगस्त माह के वेतन से एमएसीपी का लाभ देने की दिशा में कार्रवाई शुरू की जाएगी.

केयरटेकर और प्रोन्नति के मामलों पर भी बनी सहमति

प्रशासन ने केयरटेकर से जुड़े मामले में संबंधित नियुक्ति अधिसूचना के सत्यापन के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया. साथ ही वर्ष 2024 में पटना उच्च न्यायालय से निर्णय प्राप्त कर्मचारियों को प्रोन्नति देने की प्रक्रिया शुरू करने तथा अन्य लंबित मामलों में विधिक राय लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया.

उच्चतर पद का प्रभार देने की होगी कार्रवाई

विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया कि जिन कर्मचारियों को अब तक उच्चतर पद का प्रभार नहीं मिला है, उनकी सूची तैयार कर रिक्त पदों की उपलब्धता के आधार पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी.

कर्मचारी संघ ने आंदोलन किया स्थगित

शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव मनोज कुमार राम ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ हुई वार्ता में कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति बनी है. इसी के आलोक में फिलहाल हड़ताल और आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन