दरभंगा: विश्वकर्मा पूजा विसर्जन का रूट तय, पुराने मुजफ्फरपुर रोड से नहीं जाएगा जुलूस

Updated:
विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा के दौरान जुलूस (सांकेतिक)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्वकर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर सिंहवाड़ा में प्रशासन ने रूट तय कर दिया है. कटहलिया-पैगंबरपुर-कटासा-सिंहवाड़ा होकर जुलूस जाएगा. प्रशासन ने पुराने मुजफ्फरपुर रास्ते के इस्तेमाल पर रोक रखते हुए तय मार्ग के अनुसार लाइसेंस देने की बात कही है.

विज्ञापन

दरभंगा विश्वकर्मा पूजा: कटासा पंचायत के कटहलिया वार्ड-4 में रविवार को विश्वकर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन और पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक में विसर्जन जुलूस के रूट पर चर्चा के बाद रास्ता तय किया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि तय रूट के अनुसार ही विसर्जन का लाइसेंस जारी किया जाएगा. साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी तरह के विवाद की स्थिति नहीं बनने देने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

कटहलिया में हुई प्रशासनिक बैठक

बैठक में सदर एसडीएम कुमार गौरव, सदर-टू-कमतौल एसडीपीओ, सीओ अंकुर राय और थानाध्यक्ष बशवसंत कुमार मौजूद रहे. अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों से विसर्जन के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं को लेकर जानकारी ली.

बैठक का मुख्य उद्देश्य विसर्जन जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना और किसी भी तरह की विवाद की स्थिति को रोकना रहा. प्रशासन की ओर से लोगों से तय व्यवस्था के अनुसार ही जुलूस निकालने की अपील की गयी.

कटहलिया-पैगंबरपुर-कटासा होकर जाएगा जुलूस

विश्वकर्मा पूजा समिति की ओर से बताया गया कि बैठक में कटहलिया-पैगंबरपुर-कटासा-सिंहवाड़ा होकर मूर्ति विसर्जन जुलूस ले जाने पर सहमति बनी है. इस दौरान पुराने मुजफ्फरपुर वाले रास्ते का इस्तेमाल नहीं करने का निर्णय लिया गया.

तय रूट को लेकर प्रशासन और पूजा समिति के बीच सहमति बनने के बाद अब इसी मार्ग से विसर्जन जुलूस निकालने की तैयारी की जाएगी.

पुराने विवाद को देखते हुए सतर्कता

जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि गांव में पहले विवाद की स्थिति बन चुकी है. ऐसे में सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि आपसी सहयोग से पूजा और त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जाए.

उन्होंने स्थानीय लोगों से किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की.

तय रूट पर ही मिलेगा लाइसेंस

सीओ अंकुर राय ने बताया कि विसर्जन जुलूस के लिए तय रूट के अनुसार ही लाइसेंस दिया जाएगा. विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक तैयारी भी इसी मार्ग को ध्यान में रखकर की जाएगी.

प्रशासन की कोशिश है कि विसर्जन के दौरान किसी तरह की परेशानी या विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं हो. इसके लिए संबंधित अधिकारियों और पुलिस टीम को भी आवश्यक तैयारी रखने को कहा गया है.

यह भी पढे़ं:

बीच बाजार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी पुलिस की गाड़ी, तीज-चौरचन की खरीदारी कर रहे थे लोग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन