देश का सबसे पुराना सदन होगा रिटायर्ड, न्यूटाउन में बनेगा पश्चिम बंगाल नया विधानसभा

पश्चिम बंगाल का विधानसभा
पश्चिम बंगाल को जल्द ही एक नया, अत्याधुनिक विधानसभा भवन मिलने वाला है. न्यूटाउन में 40 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस परिसर में 400 से अधिक विधायकों के बैठने की क्षमता होगी, जो इसे राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण विकास बनाएगा.
कोलकाता से शिव कुमार राउत की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने न्यूटाउन में राज्य के लिए अत्याधुनिक नये विधानसभा भवन के निर्माण की घोषणा की है. शनिवार को बजट सत्र के अंतिम दिन उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करने और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को प्रारंभिक योजना तैयार करने का आग्रह किया.
400 से अधिक विधायकों की होगी क्षमता
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में विधानसभा में 294 सदस्य हैं, लेकिन परिसीमन और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होने के बाद विधायकों की संख्या 400 से अधिक हो सकती है. ऐसे में मौजूदा भवन पर्याप्त नहीं रहेगा, इसलिए अभी से नये भवन की योजना बनायी जा रही है.
40 एकड़ में बनेगा आधुनिक परिसर
न्यूटाउन में चिह्नित 40 एकड़ भूमि पर नया विधानसभा भवन, विधायकों के आवास और विधानसभा सचिवालय का निर्माण होगा. परिसर को नये संसद भवन की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हेरिटेज भवन रहेगा सुरक्षित
उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान विधानसभा भवन हेरिटेज इमारत है, इसलिए इसे संरक्षित रखा जायेगा. साथ ही विधायक भवन और कैंटीन के उन्नयन, पुस्तकालय के अधिक उपयोग व विधायकों की उपस्थिति और प्रदर्शन सार्वजनिक करने के लिए नयी वेबसाइट शुरू करने की भी घोषणा की.
Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम
क्या है भवन का इतिहास
पश्चिम बंगाल विधानसभा के वर्तमान भवन का इतिहास काफी पुराना है. ये भवन केवल एक सरकारी इमारत नहीं, बल्कि एक ऐसा गवाह है, जिसने ब्रिटिश हुकूमत के सूर्यास्त का. जीवन के 100 बसंत पूरे करने जा रही इस इमारत की कहानी उस दौर से शुरू होती है जब कोलकाता (तब कलकत्ता) पर ब्रिटिश साम्राज्य का कब्जा था और उनका सूरज कभी डूबता नहीं था. 1928 में जब इस इमारत का नक्शा पास हुआ, तो वास्तुकार ग्रीव्स ने इसे H का आकार दिया. 9 फरवरी, 1931 को जब इसका उद्घाटन हुआ, तो यह भवन अपनी तांबे की गुंबदों और ऊंचे स्तंभों के साथ किसी शाही महल से कम नहीं लग रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष झा
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










