आज होगा ‘इंडियन आइडल 16’ के विनर का ऐलान, 6 कंटेस्टेंट्स में होगी ट्रॉफी की जंग, जानें प्राइज मनी की डिटेल

Updated:
विज्ञापन
इंडियन आइडल 16 फिनाले: कब, कहां और कौन जीतेगा ट्रॉफी?

विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल, बादशाह और आदित्य नारायण, फोटो - ए आई जेनरेटेड

इंडियन आइडल 16 अपने अंतिम पड़ाव पर है और 26 जुलाई को ग्रैंड फिनाले होने वाला है. जानें कौन से छह फाइनलिस्ट ट्रॉफी के लिए लड़ रहे हैं और कौन-कौन से सितारे फिनाले की रात को और खास बनाएंगे.

विज्ञापन

Indian Idol 16 Finale: म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 16’ अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है. रविवार, 26 जुलाई को शो का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है, जहां छह फाइनलिस्टों में से किसी एक के सिर पर इस सीजन की ट्रॉफी सजेगी. फिनाले की रात शानदार परफॉर्मेंस, सेलिब्रिटी गेस्ट और इमोशनल पलों से भरपूर होने वाली है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Indian Idol 16 Grand Finale: कब और कहां देखें लाइव?

इंडियन आइडल 16 ग्रैंड फिनाले आज यानी 26 जुलाई को रात 8 बजे से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आएगा. जो दर्शक टीवी पर शो नहीं देख पाएंगे, वे इसे SonyLIV पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं. इस सीजन को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे हैं. वहीं शो की जजिंग की जिम्मेदारी श्रेया घोषाल, बादशाह और विशाल ददलानी ने संभाली है. हालांकि, विशाल ददलानी अपने पहले से तय प्रोफेशनल कमिटमेंट के कारण ग्रैंड फिनाले में मौजूद नहीं रहेंगे.

View on Instagram

Indian Idol 16 Top 6 Finalists: इन सिंगर्स के बीच होगी ट्रॉफी की जंग

शो को अपने टॉप 6 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं. अब इन छह कंटेस्टेंट्स में से एक को इंडियन आइडल 16 की ट्रॉफी मिलेगी. फाइनलिस्ट की लिस्ट-

View on Instagram

Celebrity Guests: फिनाले में नजर आएंगे ये खास मेहमान

‘इंडियन आइडल 16’ का ग्रैंड फिनाले और भी खास होने वाला है क्योंकि इसमें कई बड़े सितारे शामिल होंगे. फिनाले में शामिल होने वाले मेहमानों में-

View on Instagram

Indian Idol 16 Winner Prize Money: कितनी मिलेगी इनाम राशि?

अभी तक सोनी की तरफ से इंडियन आइडल 16 के विजेता की प्राइज मनी का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि, पिछले सीजन यानी इंडियन आइडल 15 की विजेता मानसी घोष को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये की इनामी राशि और मारुति सुजुकी डिजायर कार मिली थी. ऐसे में इस बार भी फैंस को इसी तरह के बड़े इनाम की उम्मीद है.

View on Instagram

Indian Idol 16 के पिछले सीजन के विनर

‘इंडियन आइडल 16’ की शुरुआत 18 अक्टूबर 2025 को हुई थी. इस सीजन की थीम ‘यादों की प्लेलिस्ट’ रखी गई थी. शो के दौरान कंटेस्टेंट्स ने अलग-अलग थीम पर परफॉर्म किया और धीरे-धीरे मुकाबला टॉप 6 तक पहुंचा. पिछले सीजन की बात करें तो कोलकाता की मानसी घोष ने ‘इंडियन आइडल 15’ की ट्रॉफी अपने नाम की थी. उन्होंने सुभजीत चक्रवर्ती और स्नेहा शंकर को पीछे छोड़कर जीत हासिल की थी.

कब शुरू हुआ था ‘इंडियन आइडल’?

साल 2004 में शुरू हुए ‘इंडियन आइडल’ ने कई शानदार सिंगर्स को पहचान दिलाई है. इस शो से अभिजीत सावंत, श्रीराम चंद्रा, एल.वी. रेवंत और पवनदीप राजन जैसे कलाकारों को बड़ी सफलता मिली. वहीं नेहा कक्कड़, राहुल वैद्य, मोनाली ठाकुर और मेयांग चांग जैसे कंटेस्टेंट्स ने भी मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बनाई.

ये भी पढ़ें: बस कंडक्टर से सुपरस्टार तक... अब अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाने की तैयारी में रजनीकांत? सामने आई नई रिपोर्ट


विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola