थलपति विजय की ‘जना नायकन’ ने पकड़ी रफ्तार, 3 दिनों में कर ली इतनी करोड़ की कमाई

Updated:
विज्ञापन

थलपति विजय, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

थलपति विजय की फिल्म 'जना नायकन' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के महज तीन दिनों में फिल्म ने 170 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पार कर लिया है. फिल्म के घरेलू कलेक्शन के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं.

विज्ञापन

Jana Nayagan Collection: एच. विनोद के निर्देशन में बनी ‘जना नायकन’ एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें थलपति विजय मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म विजय की साल 2024 में आई सुपरहिट फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ के बाद बड़े पर्दे पर वापसी है. रिलीज के सिर्फ तीन दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 170 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन मूवी ने कितनी कमाई कर ली, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Jana Nayagan Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन कमाए इतने करोड़

Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘जना नायकन’ ने रिलीज के पहले दिन भारत में सभी भाषाओं में करीब 42.70 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया था. तीसरे दिन भारत में करीब 28.50 करोड़ रुपये नेट कमाए. इस कमाई के साथ फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 108.93 करोड़ तक पहुंच गया है, जबकि घरेलू स्तर पर इसका नेट कलेक्शन 92.35 करोड़ हो गया है.

image.png
Jana Nayagan Box Office Collection Day 3, photo- Sacnilk

वर्ल्डवाइड कलेक्शन 170 करोड़ के पार

‘जना नायकन’ सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने तीसरे दिन ओवरसीज मार्केट में करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का विदेशों में कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 63.50 करोड़ रुपये हो गया है. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर ‘जना नायकन’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 171.84 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म की बढ़ती कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर सकती है.

View on Instagram

एक्ट्रेस आनंदी अजय ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

फिल्म रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस आनंदी अजय ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था. उन्होंने बताया,

"मैंने इससे पहले भी कई फिल्मों में काम किया है और कई बार मेरे सीन एडिट होकर हटाए गए हैं. लेकिन उस समय मुझे कभी दुख नहीं हुआ और ना ही मैंने इसे लेकर अफसोस किया. हालांकि, ‘जना नायकन’ में मेरा सीन हटाया जाना मुझे काफी बुरा लगा. इसकी वजह यह है कि यह मेरी कमबैक के बाद साइन की गई पहली फिल्म थी. मैंने इस फिल्म की रिलीज का करीब डेढ़ साल तक इंतजार किया. इसके अलावा फिल्म में मेरा थलपति विजय सर के साथ एक खास सीन भी था. मैं बहुत खुशी के साथ थिएटर गई थी और सोच रही थी कि मेरा सीन और विजय सर के साथ वाला सीन जरूर देखने को मिलेगा. लेकिन मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि वह सीन फिल्म से हटा दिया जाएगा. मुझे थोड़ा अनलकी महसूस हो रहा है, लेकिन कोई बात नहीं."
View on Instagram

ये भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ देखने थिएटर पहुंचे फैंस ने अंदर बजाईं सीटियां, विजय के स्वैग पर झूमी पब्लिक, जानें लोगों ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें- 'जन नायकन' के बाद खत्म नहीं होगा विजय का फिल्मी सफर? रिलीज से पहले डायरेक्टर एच विनोद के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola